New Delhi To Bihar Special Train: भारतीय रेलवे हमेशा यात्रियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश में रहता है। एक बार फिर उत्तर रेलवे ने यूपी बिहार वाले यात्रियों के लिए एक अच्छा काम करने का फैसला लिया है, जी हां एक नई थ्री टियर एसी स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्णय लिया है जिससे इस रूट पर चलने वाले तमाम लोगों को फायदा मिलेगा।

Advertisement

आपको बता दें इस सवारी गाड़ी को हफ्ते में पांच दिन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बिहार के सहरसा के बीच चलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत 6 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच रहेगा। ये स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05578 हफ्ते में दो दिन यानी सोमवार और शनिवार को छोड़कर बाकी सब दिन चलेगी।

Advertisement

ये ट्रेन आनंद विहार से चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, घोघरडीहा, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल, गढ़बरुआरी पर स्टॉप लेते हुए अगले दिन 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

अहम ट्रैवल जानकारी

इस सेवा का यूज करने की चाह रखने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर या NTES ऐप का यूज करके ट्रेन के शेड्यूल और किसी भी संभावित बदलाव की जांच करें। इसके अलावा आगे की सहायता के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्रा शुरू करने से पहले समय की जांच करना जरूरी है, क्योंकि रेलवे जरूरत के हिसाब से शेड्यूल में बदलाव कर सकता है।

Advertisement

आनंद विहार, नई दिल्ली और सहरसा, बिहार के बीच उत्तर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन सेवा की शुरुआत उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुविधाजनक टाइम टेबल, कई स्टॉप और समर्पित सेवाओं के साथ यह पहल इन क्षेत्रों के बीच कुशल और आरामदायक रेल यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार है।

Advertisement

भारतीय रेलवे की इस पहल से इस रूट पर चलने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा और सही समय पर वे सभी अपने अपने घर पहुंच सकेंगे। रेलवे हमेशा हर संभव सुविधा देने की कोशिश में रहता है क्यों भारतीय रेलवे से करोड़ों लोग सफर करते हैं और भारतीय रेल नेटवर्क बहुत बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। जब भी आप अपने घर निकलने का प्लान बनाए तो सबसे पहले अपनी ट्रेन की सारी अपडेट देख लें क्योंकि कई बार रेलवे अपने हिसाब से टाइम टेबल में बदलव करता रहता है।