Indian Railway : अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी हैं। अगर आप एसी वाला टिकट खरीदने का विचार करते हैं, लेकिन किराया अधिक होने के वजह नहीं एसी टिकट खरीद पाते है, तो फिर बता दें कि अब आपके साथ ऐसा नहीं होगा। सरकार ट्रेनों के एसी टिकटों का किराया कम करने जा रही है।
रेल मंत्रालय की तरफ से शनिवार 8 जुलाई 2023 को ऐलान किया गया है कि वह कम व्यस्थता वाली ट्रेनों में एसी चेयर कार और एक्सक्यूटिव्स क्लासेज के किराए में 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी।
एक विज्ञप्ति कहा गया है कि यह डिस्काउंट स्कीम अनुभूति और विस्टाडोम कोच सही सभी एसी सुविधा वाली ट्रेन पर तुरंत लागू होगी। इसमें कहा गया है कि छूट मूल किराए में अधिकतम 25 फीसदी तक होगा।
हालांकि, रेलवे की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक किया है उनको कोई रिफंड नहीं दिया जायेगा।
इस आदेश में कहा गया है कि पिछले 30 दिनों के दौरान 50 फीसदी से कम यात्रियों वाली श्रेणियों वाली ट्रेन में रियायती किराए स्कीम पर विचार किया जाएगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि छुट्टियों के मौसम में या फिर त्योहारों के सीजन में चलाई जाने वाली खास ट्रेन में यह योजना नहीं लागू होगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर शुरू से लेकर आखिरी तक छूट प्रदान की जाती है तो फिर एसी ट्रेन में
तय समय के लिए तत्काल कोटा निर्धारित नहीं किया जाएगा।
कहा गया है कि जिन ट्रेन में फ्लेक्सी फेयर स्कीम लागू हैं लेकिन, मगर ऑक्यूपेंसी कम है उन ट्रेन में इस स्कीम को वापस ले लिया जाएगा अगर इससे भी ऑक्यूपेंसी में बिल्कुल सुधार नहीं होता है, तो फिर ऐसी स्थिति में इन ट्रेनों में भी डिस्काउंट स्कीम को लागू किया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान