Railway Rule: रेलवे से हर दिन लाखों लोग ट्रैवल करते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने में भारतीय रेलवे सबसे अहम भूमिका में है. रेलवे भी यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा मुहैया कराने के लिए तत्पर रहता है. इसके तहत महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्पेशल सर्विसेज देती है. इस कड़ी में सीनियर सिटीजन के लिए नया नियम बनाया गया है. इसके तहत बुजुर्ग यात्रियों के लिए लोअर बर्थ को लेकर नियम बनाया गया है. ताकि बुजुर्ग यात्रियों के लिए यात्रा सुगम और बेहतर हो.
सीनियर सिटीजन को मिलेगी लोअर बर्थ
भारतीय रेलवे ने बुजुर्ग यात्रियों की सहायता के लिए कई रूल्स बनाए हैं. इसमें लोअर बर्थ से जुड़ा नियम भी है. इसके तहत लोअर बर्थ को सीनियर सिटीजन के रिजर्व की जा सकती है. इसी से जुड़ी जानकारी IRCTC ने शेयर किया है. दरअसल, एक पैसेंजर ने अपने अंकल के लिए लोअर बर्थ बुक करने के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्हें पैर में दिक्कत है. बावजूद इसके अपर बर्थ मिला.
पैसेंजर के इस ट्वीट के जवाब में रेलवे ने बताया कि जनरल कोटे के जरिए बुकिंग पर सीट उपलब्धता के आधार पर मिलती है. यानी अगर कोई सीट खाली नहीं है, तो आपको कोई सीट नहीं मिलेगी. हालांकि, अगर रिजर्वेशन चॉइस के तहत बुकिंग करते हैं और इसमें आप लोअर बर्थ को चुनते हैं तो आपको वह सीट उपलब्ध होने पर मिल जाएगी.
जनरल कोटे के जरिए कैसे मिलेगी लोअर बर्थ?
रेलवे में जनरल कोटे में सीटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलती हैं. इस प्रोसेस में किसी की पसंद या नापसंद नहीं मान्य होती. हालांकि, अगर पैसेंजर को लोअर बर्थ की ज़रूरत है और बुकिंग के दौरान वह नहीं मिली है, तो इसके लिए TTE से संपर्क किया जा सकता है. ऐसे में अगर लोअर बर्थ मिलने का विकल्प होगा तो वह आवंटित किया जा सकता है.
बुजुर्गों को कैसे मिलेगा लोअर बर्थ?
रेलवे अपने सीनियर सिटीजन की आरामदायक यात्रा के लिए कई प्रावधान किए हैं. इसके तहत लोअर बर्थ रिजर्व भी रखा जाता है. इसका उद्देश्य बुजुर्ग यात्रियों के लिए टैवल को आसान और आरामदायक बनाना है, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है. इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट बुकिंग के समय रिजर्वेशन का इस्तेमाल करना जरूरी है. अगर बुकिंग के समय लोअर बर्थ उपलब्ध होगी, तो मिल जाएगी.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें