शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले हफ्ते में तेज एक्शन देखने को मिला. बाजार में जारी तेजी इस हफ्ते भी देखने को मिल सकती है. क्योंकि घरेलू सेंटीमेंट मजबूत नजर आ रहे. अच्छे मैक्रो इकोनॉमिक ग्रोथ आउटलुक और केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खबर से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है. बाजार की हलचल में खबरों वाले शेयरों में भी एक्शन दिखेगा. इसमें सरकारी कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं. रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट (RAILTEL Share) का शेयर भी सोमवार को बाजार खुलते ही एक्शन दिखाएगा.

Advertisement

सरकारी कंपनी को मिला एक और ऑर्डर

Railtel Ltd का शेयर बड़े ऑर्डर के चलते फोकस में रहेंगे. क्योंकि कंपनी ने 8 जून को नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इनकॉरपोरेटेड से ऑर्डर मिला है. बाजार को दी जानकारी में सरकारी कंपनी ने बताया कि ICT इंफ्रा के लिए कंपनी को 81,45,64,548 रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. ऑर्डर के तहत ICT इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कन्फ्युग्रेशन, कमीशनिंग और एंटिग्रेशन के साछ SLA के अनुपालन में ICT इंफ्रा का संचालन और रखरखाव भी करना है. रेलटेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ऑर्डर को 31 अगस्त 2024 तक पूरा करना है.

Advertisement

रेलटेल को लगातार मिल रहे ऑर्डर

रेलटेल को बृहन्मुंबई महानगर निगम से भी बड़ा ऑर्डर मिला था. इसके तहत BMC के हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए HMIS के की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव के लिए ग्रेटर मुंबई नगर निगम से काम का ऑर्डर मिला है, जिसकी वैल्यू 351.95 करोड़ रुपए है. इसके अलावा रेलटेल को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक से भी 130 करोड़ का ऑर्डर मिला है. सरकारी कंपनी को ओडिशा में 14 मार्च को 114 करोड़ रुपए और 4 मार्च को 87 करोड़ रुपए के दो ऑर्डर मिले थे.

Advertisement

मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों पर बरसाए पैसा

Railtel Ltd के शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. बीते एक साल में निवेशकों को स्टॉक ने 183 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 32 फीसदी की मजबूती दिखाई है. 2 साल में रेलटेल के शेयर का रिटर्न करीब 300% है. शेयर 52-वीक हाई 491.15 रुपए है, जोकि 28 फरवरी को बना. जबकि 52-वीक का निचला स्तर 123.05 रुपए है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट कैप 12,153.94 करोड़ रुपए है.