Railway Employee Bonus 2024: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. अक्टूबर का ये महीना त्योहारों से गिरा हुआ है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर रेलवे ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है. ये तोहफा खास तौर पर रेलवे में काम करने वाले ग्रुप XC कर्मचारियों को मिलने वाला है.

Advertisement

रेलवे में काम करने वाले ग्रुप XC कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 18000 रुपये वेतन देने का ऐलान किया है. सरकार ने पिछले साल यानी 2023 में ग्रुप डी के लिए ये ऐलान किया था. रेलवे के ग्रुप डी कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 18,000 रुपये का वेतन दिया गया था. ये 18,000 रुपये उन्हें प्रोडक्टिविटी लिंकड बोनस (PLB) के तहत मिला था. एक बार फिर सरकार ने पीएलबी के तहत बोनस का ऐलान किया है.

Advertisement

इस साल पीएलबी (PLB) के तहत 11,72,240 रेलवे कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है. केंद्र सरकार ने रेलवे के सभी कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 2028 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है.


रेलवे के किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा ?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे के पीएलबी बोनस का फायदा ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालायिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप XC में आने स्टाफ को दिया जाएगा.

Advertisement

सरकार ग्रुप XC में आने वाले सभी कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 17951 रुपये देंगे. इन सभी को 78 दिनों तक ज्यादा इनकम मिलेगी.

सरकार ये बोनस देकर रेलवे के सभी कर्मचारियों को प्रोतसाहित करना चाहता है. ताकि वे अपना बेस्ट दे सकें.

2022 में दिया गया था बोनस

साल 2022 में भी केंद्र ने 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिया था. इस बोनस में कुल 1832 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. रेलवे ने हर कर्मचारी को 17,951 रुपये दिए थे. ये पैसे इन्हें 78 दिनों के लिए दिए गए थे.