नई दिल्ली, 29 अप्रैल। राहुल बजाज ने देश की प्रमुख वाहन कंपनियों में से एक बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी में उनकी जगह अब नीरज बजाज लेंगे, जो इस समय नॉन-एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं। राहुल बजाज 30 अप्रैल 2021 के प्रभाव से नॉन-एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर और चेयरमैन दोनों पद छोड़ देंगे। इस बात की जानकारी कंपनी ने आज 29 अप्रैल को एक एक्सचेंज फाइलिंग में किया है। बजाज ऑटो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गयी जानकारी में बताया है कि कंपनी के नॉन-एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर राहुल बजाज, जो 1972 से बजाज ऑटो और पिछले पांच दशकों से बजाज ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ से जुड़े हुए हैं, ने अपनी उम्र को देखते हुए इस्तीफा दे दिया है।
मिलेगा नया पद
1 मई से राहुल बजाज को पांच साल के लिए बजाज ऑटो चेयरमैन एमेरिट्स नामित किया गया है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि श्री राहुल बजाज ने पिछले पांच दशकों में कंपनी और समूह की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनके जबरदस्त अनुभव और कंपनी के हित में उनके अनुभव, ज्ञान, और समय-समय पर एक सलाहकार और एक संरक्षक के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए निदेशक मंडल ने 1 मई 2021 के प्रभावी से राहुल बजाज को कंपनी का चेयरमैन एमेरिट्स नियुक्त करने का फैसला लिया है।
घोषित किए नतीजे
आज बजाज ऑटो ने अपने तिमाही नतीजे भी घोषित किए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को साल दर साल आधार पर 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1332.1 करोड़ रु का लाभ हुआ है। वहीं इसकी इनकम 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8596.1 करोड़ रु रही। बजाज ऑटो के बोर्ड ने मार्च में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए 140 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी का निर्यात कारोबार लगातार अच्छा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार तिमाही में सालाना आधार पर इसकी कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 635,545 इकाई पर पहुंच गयी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान