Rampur Asava Indian Single Malt Whisky: जो लोग शराब के शौकीन होते हैं वह उसकी खासियत के जानने का भी शौक रखते हैं। रामपुर सिग्नेचर रिजर्व को रेडिको खेतान की रामपुर फ्रेंचाइजी द्वारा उच्च स्तर की दक्षता और विशिष्टता के साथ बनाया गया है।
इस सिंगल माल्ट व्हिस्की का लिमिटेड एडीशन ही लांच किया गया है। इस व्हिस्की की कीमत जानकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इसकी खासियत क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं।
बेहद खास है ये व्हिस्की
शराब निर्माता कंपनी रेडिको खेतान के शेयर 18 जून को 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए, जब कंपनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड सिंगल माल्ट व्हिस्की रामपुर असावा को भारतीय बाजार में लाने की योजना की घोषणा की गई।
आपको बता दें कि रेडिको खेतान लिमिटेड के कई और प्रोडक्ट हैं जिन्हें ढेर सारे अवॉर्ड मिल चुके हैं। इन्हीं में से एक है सिंगल माल्ट रामपुर असावा है। इसे 2023 एडिशन में जॉन बार्लेकॉर्न की ओर से बेस्ट वर्ल्ड व्हिस्की का अवॉर्ड मिला था। असावा ने इस अवार्ड को जीतने के लिए कई विदेशी कंपनियों को मात दी थी।
इतनी होगी इस व्हिस्की की कीमत
रामपुर असवा व्हिस्की की कीमत 10,000 रुपये होगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी और बाद में यह दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, समेत कई राज्यों में उपलब्ध होगी।
कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी
रेडिको खेतान के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने यह जानकारी दी है कि हम वैश्विक स्तर पर भारतीय लक्जरी स्पिरिट्स की स्वीकार्यता और सराहना में उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर असावा का भारत में शुभारंभ ऐसे समय में हुआ है जब 'भारतीय सिंगल माल्ट्स की मांग बढ़ रही है।
रामपुर असवा व्हिस्की की कीमत 10,000 रुपये होगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी और बाद में यह दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, तेलंगाना और गोवा में उपलब्ध होगी।
कंपनी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के भीतर रोलआउट पूरा होने की उम्मीद है, साथ ही उन्होंने कहा कि सिंगल माल्ट को सीएसडी (कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट) रूट के जरिए भी पेश किया जाएगा। रेडिको खेतान भारत सरकार के कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (सीएसडी) को ब्रांडेड आईएमएफएल के सबसे बड़े प्रदाताओं में से एक है।
रेडिको खेतान का दावा है कि असवा सिंगल माल्ट को अमेरिकी बॉर्बन बैरल में परिपक्व किया जाता है और फिर भारतीय कैबरनेट सॉविनन पीपों में तैयार किया जाता है, जिससे इसे एक अनूठी पहचान मिलती है। रेडिको ने कहा कि भारतीय रेड वाइन पीपों का उपयोग सिंगल माल्ट के इतिहास में पहली बार किया गया है।
रेडिको खेतान की डिस्टिलरीज महाराष्ट्र के रामपुर, सीतापुर और औरंगाबाद में स्थित हैं, जिनकी कुल ओनरशिप क्षमता 320 मिलियन लीटर है और यह पूरे भारत में 41 बॉटलिंग इकाइयों का संचालन करती है। रेडिको का रामपुर सिग्नेचर रिजर्व इंडियन सिंगल माल्ट वर्तमान में 5 लाख रुपये में बेचा जा रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक