नई द‍िल्‍ली: D-Mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी देश के छठे रईसों की लिस्ट में पहुंचे। इस तरह अब वह गौतम अडानी और सुनील मित्तल जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए देश के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बता दें ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एवेन्यू सुपरमार्केट के फाउंडर राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयरों में तेज उछाल के चलते उनकी संपत्ति 11.9 अरब डॉलर यानी 84,7000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी, तब से अब तक कंपनी के शेयरों में 290 पर्सेंट का उछाल आया है। उस दौरान कंपनी की कुल पूंजी 39,988 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

बता दें कि बीते एक साल में ही एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 35 फीसदी ऊपर गया है। यदि मार्च 2017 में इस शेयर में आपने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो अब तक आप 8.31 लाख रुपये हासिल कर सकते थे। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक के तौर पर पहचान रखने वाले दमानी की इंडिया सीमेंट्स, वीएसटी इंडस्ट्रीज और सिम्प्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी है। बेहद लो-प्रोफाइल रहने वाले दमानी को भारत का वॉरेन बफे कहा जाता रहा है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स में दमानी की 37.19 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि उनकी पत्नी की 3.54 फीसदी हिस्सेदारी है। यही नहीं ग्रुप की लीडिंग कंपनी डी-मार्ट उनके भाई शिवकिशन दमानी का 8.12 पर्सेंट शेयर है। एवेन्यू सुपरमार्ट देश की बड़ी फूड और ग्रॉसरी रिटेल कंपनी डी-मार्ट की पेरेंट कंपनी है। सोमवार को दमानी की कंपनी सुपरमार्ट के शेयरों में अब तक का सबसे ज्यादा 11 फीसदी उछाल देखने को मिला।

Advertisement

वहीं बात की जाए देश के टॉप 10 अमीरों की तो मुकेश अंबानी बड़े अंतर के साथ पहले नंबर पर है। उनकी कुल संपत्ति 55.4 अरब डॉलर है। जबकि दूसरे नंबर पर अजीम प्रेमजी हैं। उनके पास 18.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके बाद शिव नाडर, उदय कोटक, लक्ष्मी मित्तल क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। छठे नंबर राधाकिशन दमानी का नाम है और उनके बाद 7वें सबसे रईस शख्सगौतम अडानी हैं। देश के 8वें सबसे अमीर शख्स सुनील मित्तल हैं, जबकि नौवें और 10वें नंबर पर साइरस पूनावाला और बेनू बांगुर हैं।

Advertisement

देश के 10 बड़े अमीर
नाम/कंपनी नेटवर्थ (रुपए)

  • मुकेश अंबानी (रिलायंस) 3.95 लाख करोड़
  • अजीम प्रेमजी (विप्रो) 1.28 लाख करोड़
  • शिव नादर (एचसीएल) 1.17 लाख करोड़
  • उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक) 1 लाख करोड़
  • लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलरमित्तल) 93,720 करोड़
  • राधाकृष्ण दमानी (डी-मार्ट) 92,300 करोड़
  • गौतम अदाणी (अदाणी ग्रुप) 76,680 करोड़
  • सुनील भारती मित्तल (भारती एयरटेल) 68,160 करोड़
  • सायरस पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट) 66,030 करोड़
  • बेणुगोपाल बांगड़ (श्रीसीमेंट) 56,800 करोड़

एयरटेल वोडाफोन धमाका : मात्र 19 रुपये में मिल रही फ्री कॉलिंग और डेटा ये भी पढ़ें