शेयर बाजार के लिए इस समय सबसे बड़ा ट्रिगर लोकसभा चुनाव है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आ जाएंगे, जिसमें नई सरकार का गठन होगा. फिलहाल बाजार ये मान रहा है कि मौजूदा भाजपा सरकार लगातार तीसरी बार बहुमत मिल सकता है. नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं. यही वजह है कि मई की शुरुआत में हुई बिकवाली के बाद अब बाजार में जोरदार रिकवरी दर्ज की जा रही. प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख और दिग्गज इनवेस्टर रामदेव अग्रवाल ने चुनावी सीजन में निवेशकों के लिए जरूरी स्ट्रैटेजी साझा की.

Advertisement

BJP को बहुमत से इन सेक्टर में दिखेगा जोश

MOFSL के को-फाउंडर और चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलता है और नरेंद्र मोदी के PM बनने से बाजार के चुनिंदा सेक्टर में रैली देखने को मिलेगी. इन सेक्टर्स में डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, कैपिटल गुड्स शामिल हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये वे सेक्टर्स हैं जहां सरकार का फोकस रहा है. आगे भी सरकार का फोकस इन्हीं सेक्टर पर बना रह सकता है. अगर बीजेपी ताकत के साथ फिर से सत्ता में आती है, तो अगले 5 साल आप देखेंगे की सरकार बड़े एक्शन लेगी. इससे इन सेक्टर्स में जोश भरेगा.

लोकसभा चुनाव 1 जून को होगा खत्म

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई. इस दौरान पहले चरण का मतदान हुआ. आखिरी और 7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा. एग्जिट पोल पर सबकी निगाहें होंगी. चुनाव का नतीजा 4 जून को आएगा. बाजार उम्मीद कर रहा है कि मौजूदा सरकार ही सत्ता में बनी रहेगी. ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को बहुमत मिल रहा है. हालांकि, वोटर टर्नआउट कम होने से जीत का मार्जिन चिंता का विषय है.

Advertisement

चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे आए तो...

मार्केट एनलिस्ट्स को चुनाव में चौंकाने वाले नतीजों का भी डर है. क्योंकि अगर भाजपा को बहुमत नहीं मिला तो भारी करेक्शन देखने को मिल सकता है. जैसा कि साल 2004 में देखने को मिला था. तब बाजार केवल 2 कारोबार सत्रों में 17% तक फिसल गया. 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की हार हुई थी.

Advertisement

मोदी सरकार में इन सेक्टर में दिखा जोश

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 2 कार्यकाल में चुनिंदा सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ दिखी. इसकी वजह ये है कि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट करने पर फोकस किया. FY25 के लिए सरकार ने इंफ्रा के लिए रिकॉर्ड 133 अरब डॉलर के खर्च का प्रस्ताव रखा है. यही वजह है कि डिफेंस, इंफ्रा और कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयरों में केवल 12 महीने में 64 से 480% की तेजी दिखी है.

Advertisement

BJP हारी तो तेज करेक्शन की आशंका

रामदेव अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी भी वजह से भाजपा को बहुमत नहीं मिला तब स्थिति भयानक होगी. क्योंकि करेक्शन तेज होगा. इसकी वजह ये है कि पॉलिसी बनाने को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद आने बजट में कैपिटल गेन टैक्स रिजीम में कोई बदलाव भी बाजार को नुकसान पहुंचा सकता है.