Punjab : पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से गुरुवार को कहा गया है कि विभाग के ग्रुप सी और ग्रुप डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। जिम्पा ने कहा कि इससे टेक्निकल स्टाफ के कार्य में और निखार आएगा।
जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने कहा कि वही, इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से ग्रुप सी और ग्रुप डी के टेक्निकल स्टाफ को मौजूदा वक्त की नई टेक्निक्स के बारे में भी जानकारी हासिल होगी इतना ही नहीं इसके साथ ही विभाग की परफॉर्मेंस में विस्तार होगा। जिम्पा की तरफ से कहा गया है कि इससे लोगों को काफी बढ़िया तरीके से सहूलतें मुहैया करवाई जा सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि नागरिकों को पारदर्शी और बेहतर सुविधाएं देना राज्य सरकार की पहलकदमी है। जिम्पा ने कहा कि ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम सरकारी कर्मचारियों की कार्य कुशलता में विस्तार करते हैं। जिसका लाभ आम नागरिकों को होता है।
जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री की तरफ से कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में तैनात ग्रुप सी और ग्रुप डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक ट्रेनिंग विभाग की सहायता से यह ट्रेनिंग दिलाई जायेगी। जिलेवार दी जाने वाली यह ट्रेनिंग मार्च 2024 तक जारी रहेगी।
जल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी और विभाग प्रमुख मुहम्मद इश्फाक की तरफ से बताया गया है कि इस प्रोग्राम यानी जल जीवन मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत दिलाई जाने वाली ट्रेनिंग 6 दिनों में कुल 48 घंटों की होगी।
विभाग के प्रमुख सचिव और विभाग प्रमुख ने बताया कि यह ट्रेनिंग इलैकट्रीशन, पंप आपरेटर, प्लम्बर और फिटर आदि को दिलाई जायेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले बैच की ट्रेनिंग 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान