Teacher recruitment drive in punjab: पंजाब में उन स्कूलों को नए टीचर्स मिलने की उम्मीद बंध गई है, जिनमें टीचर्स की कमी है। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने 5994 ईटीटी टीचर्स को ज्वाइनिंग करने के लिए अपने दस्तावेजों की जांच के लिए आने का संदेश भेज दिया है। इन टीचर्स को 17 जुलाई से 4 अगस्त, 2023 तक मोहाली में एजुकेशन विभाग के डायरेक्टोरेट और फेज 3बी-1 में गर्वमेंट मॉडल सीनियर स्कूल में बुलाया गया है।

Advertisement

नए भर्ती किए जाने वाले टीचर्स को उनके अंकों और रिजर्वेशन कैटेगरी के अनुसार बुलाया जा रहा है। इस दौरान आवेदकों को अपने दसवीं, ईटीटी, बीए, अन्य एजुकेशन और अन्य सभी दस्तावेज साथ लेकर आने के लिए कहा गया है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 मार्च, 2023 को ली गई थी और उसके बाद से टीचर्स भर्ती को पूरा किए जाने की मांग कर रहे थे।

Advertisement

टीचर्स के दस्तावेजों की जांच के बाद इन टीचर्स को अपने अपने जिलों के डाइट सेंटर में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद स्टेशन अलॉट कर स्कूलों में ज्वाइनिंग करवाई जाएगी।

टीचर्स को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दी गई आईडी से अपने स्क्रूटनी फार्म डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया है, ताकि उनको मांगे गए दस्तावेजों को लेकर कोई उलझन न रहे। ईटीटी टीचर्स की ओर से कई बार मांग की जा चुकी थी कि उनकी जॉइनिंग जल्द कराई जाए। क्योंकि वे परीक्षा भी दे चुके हैं।

Advertisement

पंजाब में अप्रैल, 2023 तक 1500 से अधिक स्कूलों में एक ही टीचर 50 से 200 बच्चों को पढ़ा रहे थे। वहीं 2 या 3 टीचर वाले स्कूलों की संख्या भी अच्छी खासी है। सिंगल टीचर्स वाले स्कूलों में बड़ी संख्या एलीमेंट्री एजुकेशन स्कूलों की है। ऐसे में 5994 ईटीटी टीचर्स आने से एलीमेंट्री एजुकेशन स्कूलों में टीचर्स की कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया जाएागा।

Advertisement

बीते साल शिक्षा विभाग ने अलग अलग बैच में 6500 से अधिक टीचर्स की भर्ती की थी। इस वित्तीय वर्ष में जून में 4161 बैच की भर्ती पूरी की गई है। इन टीचर्स को भी जून-जुलाई में ही स्कूल अलॉट कर ज्वाइनिंग की गई है और उन स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें एक या दो टीचर्स ही हैं। 5994 टीचर्स की ज्वाइनिंग भी अगस्त सितंबर तक हो जाएगी। इस तरह से पहले छह महीनों में ही सरकारी स्कूलों को 10 हजार से अधिक टीचर्स मिल जाएंगे, जिससे बच्चों को काफी फायदा होगा।

Advertisement