PNB Savings Account Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त में हुई MPC की अहम बैठक में रेपो रेट में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया था। हालांकि, इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 1.00 फीसदी की कटौती कर चुका है।

Advertisement

RBI ने फरवरी में रेपो रेट में 0.25 फीसदी, अप्रैल में 0.25 फीसदी और फिर जून में 0.50 फीसदी की कटौती की थी। रेपो रेट में 1.00 की कटौती के बाद बैंकों ने एफडी की ब्याज दरें भी कम कर दी थीं। सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB अब एफडी खातों पर 3.25 फीसदी से लेकर 7.40 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

Advertisement

FD पर PNB दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

PNB में 7 दिनों से लेकर 10 साल की अवधि के लिए FD खाता खोला जा सकता है। 390 दिनों की FD पर पंजाब नेशनल बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यह सरकारी बैंक 390 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक आयु के बुज़ुर्ग) को 7.40 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

Advertisement

इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक 2 साल की अवधि की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

कैसे मिलेगा 30,681 रुपये का ब्याज मिलेगा?

अगर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 2 साल की FD योजना में 2 लाख रुपये जमा किए जाते हैं, तो सामान्य नागरिकों को परिपक्वता पर कुल 2,27,080 रुपये मिलेंगे, जिसमें 27,080 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है।

Advertisement

इसी तरह, अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और PNB में 2 साल की FD में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको कुल 2,29,325 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,325 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है।

इसी तरह अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और PNB में 2 साल की FD में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको कुल 2,30,681 रुपये मिलेंगे, जिसमें 30,681 रुपये का निश्चित गारंटी ब्याज शामिल है।