Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दक्षिणी मालवा के 4 जिलों में नहरी पानी की कमी को पूरा करने के लिए हरीके से नई नहर बनाने का फैसला किया है। इन जिलों में फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फरीदकोट शामिल है।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार शुक्रवार को इस संबंध में पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और राजस्थान के जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया के बीच हुई मुलाकात में सहमति बन गई है।
जल संसाधन मंत्री की तरफ से बताया गया है कि राजस्थान फीडर नहर के साथ साथ केवल पंजाब के लिए नई नहर बनाई जाए। मीत हेयर की तरफ से बताया गया है कि बताया कि बैठक के दौरान राजस्थान के समक्ष पंजाब सरकार की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि पंजाब के दक्षिणी मालवा के चार जिलों के साथ राजस्थान की जगहों पर नई नहर बनाई जाए।
पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से बताया कि पंजाब के इन इलाकों को इससे अपेक्षित नहरी पानी मिल सके। पंजाब की इस मांग पर राजस्थान ने सहमति जताते हुए सैद्धांतिक मंजूरी दी और कहा गया है कि इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से लिखित प्रस्ताव भेजा जाए।
यह भी पढ़ें : NPS : घर बैठे आसानी से हो जाएगा बैलेंस चेक, जानिए प्रोसेस
जल संसाधन मंत्री की तरफ से बताया गया है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जल्द प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहां गया है और राजस्थान सरकार को भेजने के लिए कहा है, ताकि इससे सूबे के मुख्य मंत्री की पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने की वचन बद्धता को पूरी निष्ठा से पूरा किया जाए।
जिससे राज्य के नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मौके पर प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Gift : रक्षाबंधन में दे ये बेहद ही शानदार मॉर्डन तोहफे
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान