Punjab Govt : पंजाब सरकार के द्वारा प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि बठिंडा में अंदर यातायात को और सुचारू रूप बनाने के लिए दो रेलवे ओवर ब्रिज बनाएं जा रहे है। इसको करीब 88.94 करोड़ रु की लागत से बनाएं जायेंगे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
विधायक जगरूप सिंह गिल के द्वारा विधान सभा सत्र के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की तरफ से कहा गया है कि जनता नगर बठिंडा में बनाए जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य है। इस पर करीब 50.86 करोड़ रुपए की राशि को खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की तरफ से बताया गया है कि इस ब्रिज का काम फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के बजट उपबंध के मुताबिक, शुरू करके इसको 3 वर्षो के भीतर मुकम्मल किया जायेगा।
लोक निर्माण मंत्री की तरफ से मुलतानिया ब्रिज संबंधी जानकारी को देते हुए बताया गया है कि इस ब्रिज के प्रस्ताव की जांच करने के लिए 3 इंजीनियरों की समिति बनाई गई थी। जिनकी रिपोर्ट के मिलने के बाद में यह प्रोजेक्ट सरकार के विचार के अधीन है। लोक निर्माण मंत्री की तरफ से बताया गया है कि इस ब्रिज का निर्माण जल्द ही शुरू किया जायेगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यह ब्रिज 38.08 करोड़ रुपए की लागत से तीन वर्षों के निर्धारित समय के अंदर बनाया जाएगा।
मंत्री की तरफ से आगे कहा गया है कि जब इस पुल का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान यातायात को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे। जिससे लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को अमरपुरा बस्ती और बठिंडा बादल घुद्दा रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिजों के द्वारा चलता रखा जाएगा।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!