Punjab : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि राज्य की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ गई है। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयास के फल स्वरूप राजस्व प्राप्ति में जोरदार बढ़ोतरी हुई है।राज्य से वित्तीय घाटे से लेकर वित्तीय लाभ वाला राज्य बन गया है। पिछले एक वर्ष में आबकारी, जीएसटी, परिवहन और स्टांप ड्यूटी के रूप में राजस्व में बेहतरीन बढ़ोतरी हुई है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड की बीस हजार दो सौ करोड़ रु की सब्सिडी अदा कर दी है। सरकार की तरफ से वर्ष 2022-23 का सब्सिडी बीस हजार दो सौ करोड़ रु बकाया था।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने बताया है कि इस सब्सिडी की राशि में से 9063.79 करोड़ रु की राशि को कृषि सेक्टर को दिए है। इसके अलावा 8285.90 करोड़ रु की राशि को घरेलू खपतकारों के लिए सब्सिडी के तौर पर दिए है।
इसके साथ ही औद्योगिक सेक्टर को 2911 करोड़ रु की राशि दी है।
20200 करोड़ रु के अलावा पिछले सरकारों के दौरान 9020 करोड़ रु की सब्सिडी जो उनकी सरकार को विरासत में मिलता है। उसका भी भुगतान को शुरू कर दिया है।
9020 करोड़ रु में से 1804 करोड़ रु पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड को दिए है। बाकी जो 7216 करोड़ रु की राशि हैं। इसको हर वर्ष 1804 करोड़ रु की राशि 4 वार्षिक किस्त के रूप में दिए जायेंगे।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना है। यह योजना जारी रहेगी। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक 3538 नौजवानों को पावरकॉम में नौकरियां दीं हैं।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने बताया कि पंजाब सरकार भले ही 3 महीने की देरी से आबकारी नीति लेकर आई है लेकिन पंजाब को 8841 करोड़ रु का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जो राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले साल की अपेक्षा 2587 करोड़ रु ज्यादा है। जो कि 41.41 फीसदी ज्यादा बनता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट