Punjab Govt : अब राज्य के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को राज्य के चार महान खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पंजाब के चार महान खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आज के वक्त के अनुसार शिक्षा को उपलब्ध तो कराना ही है इसके साथ ही विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में भी अपनी क्षमता को साबित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से बताया गया है कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश के भीतर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और राज्य के लोगों को खेल में दोबारा अग्रणी बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने महान खिलाड़ियों की जीवनी को पढ़ाई का सिलेबस बनाया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से बताया गया है कि इस बार पंजाब के 4 महान खिलाड़ियों की संक्षिप्त जीवनी को शारीरिक शिक्षा विषय की पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया गया है।
पंजाब के जिन 4 महान खिलाड़ियों की संक्षिप्त जीवनी को स्कूल सिलेबस में शामिल की गई है। उन खिलाड़ियों ने पंजाबियों का नाम सिर्फ देश ही नहीं रोशन किया हैं। बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया में पंजाबियों का नाम रोशन किया है।
बैंस ने बताया कि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं की शारीरिक विषय की बुक में महान एथलीट मिल्खा सिंह, 3 बार के ओलम्पिक्स गोल्ड मैडल हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर, एशियन चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह की जीवनी शामिल की गई है।
वही, कक्षा 10वीं की शारीरिक शिक्षा की किताब की पाठ्य पुस्तक में भारत के पहले अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त ओलम्पियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी शामिल की गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट