Punjab Govt: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब इन्फ्लुएंसर एम्पावरमेंट पॉलिसी 2023 को शुरुआत की है। इस पॉलिसी का उद्देश्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को प्रदेश की संस्कृति, विरासत और शासन की पहल की समृद्ध कहानियों को पूरे देश के दर्शकों को बताने की उनकी क्षमता का इस्तेमाल करना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में एक अधिकारी की तरफ से कहा गया है कि इस नीति की परिकल्पना सोशल मीडिया प्रभाव शाली लोगों के साथ सहयोगात्मक साझेदारी के जरिए की विविध सांस्कृतिक, विरासत और शासन कथाओं को बढ़ाने की है।
नीति ने दर्शकों की संख्या के आधार पर इन्फ्लुएंसरों को पांच श्रेणियों में विभाजित किया है। इसमें ए, बी, सी, डी श्रेणी शामिल है। ए श्रेणी में 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स वाले लोग होंगे, जिनके लिए अधिकतम 8 लाख रु की मदद का प्रावधान है।
बी श्रेणी की बात करें तो फिर इसमें 5 से 10 लाख सब्सक्राइबर वाले इन्फ्लुएंसरों को शामिल किया गया है, उनके लिए अधिकतम 5 लाख रु तक का प्रावधान है।
सी श्रेणी की बात करें तो फिर इसमें 1 लाख से 5 लाख तक वाले सब्सक्राइबर, डी श्रेणी में 50 हजार से एक लाख और ई श्रेणी में 10 हजार से 50 हजार में अधिकतम सब्सक्राइबर वाले इन्फ्लुएंसरों को मुआवजा राशि 3 लाख रुपये होगी।
सरकार की तरफ से अधिकारिक बयान में कहा गया है कि डिजिटल युग में जहां प्रभाव शाली लोग सार्वजनिक धारणाओं को जरूरी रूप से आकार देते हैं, इस नीति का मुख्य उद्देश्य पंजाब की संस्कृति, विरासत और शासन की पहल की विविध और समृद्ध कहानियों को पूरे देश के दर्शकों को बताने की उनकी क्षमता का इस्तेमाल करना है।
बयान में कहा गया है कि इस नीति के जरिए प्रभावशाली लोग और सरकार सहयोगात्मक रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश की प्रगति की कहानियां, संस्कृति और इसके लोगों की दिल को छू लेने वाली कहानियों को पूरे देश में मनाया जाए और साझा किया जाए।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें