Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा नरमे के बीजों पर 33 फीसदी सब्सिडी देने वाली स्कीम राज्य के किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद सिद्ध होगी। वही, इससे नरमे में रकबा में भी इजाफा होगा। इस बात को मुक्तसर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कही, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि नरमे की बिजाई से धान नीचे से रकबा भी कम करने में काफी सहायता मिलेगी। विधायक की तरफ से कहा गया है कि नरमे के बीटी बीज काफी महंगे थे। यही वजह है कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी किसानों के लिए काफी राहत वाली सिद्ध होगी।

Advertisement

विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा है कि सरकार के द्वारा जो बीज की सब्सिडी है। इसको पारदर्शी तरीके से दी जाएगी इसके लिए किसान खेती बाड़ी विभाग के पोर्टल एग्री मशीनरी पीबी डॉट कॉम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

उन्होंने किसानों को नरमे में रकबा बढ़ाने की अपील की ओर कहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से खेती बाड़ी विभाग को सख्त हिदायत दी गई है कि नरमे की खेती करने वाले किसानों को ज्यादा से ज्यादा तकनीकी जानकारी दी जाएं।

Mahila Samman Savings Certificate:आज से शुरू हुई स्कीम, जानें कितना होगा फायदा | GoodReturns
Advertisement

विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा है कि इसके लिए किसान मित्रों की भर्ती भी की गई है। यह किसान मित्र गांव गांव में किसानों को नरमे की सुधरे काश्तकारी ढंगों के बारे में बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

मुक्तसर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ की तरफ से बताया गया है कि नहरों में किसानों को नरमे की बिजाई के लिए पानी की नियमित सप्लाई मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई पानी की किसी तरह की कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisement