Punjab Govt : उत्तर भारत में पिछले सफ्ताह भर हुई रुक रुककर बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा गया है कि पंजाब सरकार प्रकृति के इस संकट से किसानों को बचाने के लिए वचनबद्ध है। कई सारे राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के वजह से गेहूं की फसल को काफी अधिक नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब में भी काफी नुकसान हुआ है। फसल की कटाई का वक्त जब नजदीक आ रहा है। तब इस तरह बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

Advertisement

किसान का भारी नुकसान

इस बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि ने राज्य के किसान के किसानों के गेहूं का भारी नुकसान कर दिया है। देश के सबसे अधिक गेहूं के उत्पादन वाले राज्य की श्रेणी में पंजाब आता है। पंजाब की करीब 1.5 लाख एकड़ में लगी गेहूं की फसल तेज हवाओं के वजह से गिर चुकी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार फसल यू ही गिर जाए और बारिश जारी रहे, तो फिर खेतों में पानी भर जाता है। जिस वजह से फसल के सड़ने का डर काफी अधिक बढ़ जायेगा। अगर फसल खराब होती है, तो फिर गेंहू के उत्पादन में काफी असर पड़ता है।

Advertisement

मुक्त मंत्री भगवंत मान ने नुकसान के आकलन का आदेश दिए

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के वजह से गेहूं की फसल को हुए नुकसान के आकलन का आदेश दिया है। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने आश्वस्त करते हुए कहा है कि जब आंकलन आ जायेगा। इसके बाद पंजाब सरकार के द्वारा प्रभावित किसानों को तय मापदंडों के मुताबिक, नुकसान का मुआवजा देगी।

Budget 2023 : कितनी फायदेमंद Mahila Samman Saving Certificate? ब्याज पर देना होगा Tax? |GoodReturns
Advertisement

प्राकृतिक संकट से हुए नुकसान का मुआवजा किसान को पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है

मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस प्राकृतिक संकट के वजह से हुए नुकसान का समुचित मुआवजा किसान को पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार संकल्पबद्ध है। पंजाब के मुख्य मंत्री ऑफिस के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि मुख्य मंत्री मान ने वित्त आयुक्त को आदेश देते हुए कड़े दिशा-निर्देश को जारी किए हैं, कि वे अपने अधीनस्थ उपायुक्तों से प्राथमिकता के आधार पर फसलों को हुए हानि का आंकलन करवाएं।

Advertisement