Punjab Govt : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए चरणबद्ध तरीके से 25,000 मकानों का निर्माण करवाया जायेगा। शनिवार को इस बात की जानकारी पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से दी गई है। मंत्री अमन अरोड़ा से विधानसभा में एक सवाल पूछा गया जिस सवाल के जवाब में मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से कहा गया है कि पहले चरण में ईडब्ल्यूएस आवास नीति के तरह 15 हजार मकान का निर्माण कराया जाएगा, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
पंजाब के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से कहा गया है। कि जहां पर इन मकान का निर्माण कराया जायेगा। उस जगह का चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही बहुत जल्द ही टेंडर की प्रोसेस को शुरू की जायेगी। मंत्री अमन अरोड़ा ने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों की लापरवाही के कारण प्रदेश में 14,000 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों का निर्माण हुआ और इन जो ईडब्ल्यूएस आवास है। इनको आवास को नजर अंदाज किया गया।
मंत्री अमन अरोड़ा की तरफ से कहा गया है कि अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गरीब परिवार को छत देने के मामले में काफी अधिक गंभीर है।
आवास और शहरी विकास विभाग की तरफ से उन प्रवर्तकों को नोटिस जारी किया गया है। जिन्होंने नीति के तहत ईडब्ल्यूएस आवास के लिए आरक्षित जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। इस दौरान मंत्री अमन अरोड़ा ने वर्ष 2000 से वर्ष 2022 तक के आवासीय विवरण साझा किए और बिल्डरों के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों को कोई फ्लैट आवंटित नहीं किए जाने का दावा किया।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति