Punjab Govt : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वैसाखी के त्योहार से पहले किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा यकीनी बनाने के लिए विधायकों और अधिकारियों को गिरदावरी की प्रोसेस में तेजी लाने के लिए कहा है। इसके साथ ही किसानों को आ रही कठिनाइयों को निपटाने के लिए फील्ड का दौरा करने के लिए कहा है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
एक एक पैसे को भरपाई की जाएगी
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि विधायकों को किसानों से मिलना चाहिए और किसानों की शिकायतें सुननी चाहिए। इसी तरह जो अधिकारी है उनको भी यह यकीनी बनाना चाहिए कि विशेष गिरदावरी शीघ्र मुकम्मल की जाये। जिससे हम वैसाखी से पहले मुआवजे की अदायगी कर सकें। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि के वजह से फसलों का नुकसान को बर्दाश्त वाले किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा करते हुये। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल वक्त में किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि एक एक पैसे को भरपाई की जाएगी। राज्य सरकार को तरफ से इस नेक कार्य के लिए किसी तरह की कसर नही छोड़ी जायेगी।
सीएम ने कहा वे किसानों के दुख-दर्द से अवगत हैं
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह निजी तौर पर इस मुहिम की प्रतिदिन के आधार पर निगरानी कर रहे है। ताकि जो प्रभावित किसान है। इन किसानों को पारदर्शी ढंग और काफी तेजी के साथ मुआवजा दिया जाएं। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा है कि वे एक सांझे परिवार के साथ सम्बन्ध रखते हैं, यही वजह है कि वे किसानों के दुख-दर्द से अवगत हैं। किसानों को बनता मुआवजा देना। पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है।
मुआवजे में 25 फीसदी विस्तार किया गया है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से आगे कहा गया है कि पंजाब सरकार संकट के इस समय में किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ने कहा कि इस सारी प्रोसेस के बारे में सार्वजनिक मुनादी की जा रही है। जिससे इस संबंध में सभी लोगों को जागरूक किया जा सकता है। मुख्य मंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में किसानों का साथ दे रही हैं। इसके लिए मुआवजे में 25 फीसदी विस्तार किया गया है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति