Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल के क्षेत्र में अपनी पुरानी शान को बहाल करने में जुट गई है। इसी बात को ध्यान रखते हुए राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में चुने जाने वाले राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दी जाने वाली ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर वजीफा स्कीम की राशि को दोगुनी करने का ऐलान किया है।

Advertisement

अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नए फैसले के तहत अब 8 हजार रु के जगह पर 16 हजार रु का मासिक वजीफा मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता पंजाब के 147 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देते समय राज्य के सीएम मान ने यह ऐलान किया।

Advertisement

सीएम मान ने म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम में 147 पदक विजेता खिलाड़ियों को 5 करोड़ 43 लाख रु की नकद राशि देते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने राष्ट्रीय खेल के विजेताओं को सम्मानित किया है।

राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेताओं को 5-5 लाख रु से सम्मानित किया गया है। वही, रजत पदक विजेताओं को 3-3 लाख किया गया है। इसके साथ ही कांस्य पदक विजेताओं को 2-2 लाख रुपये से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि राज्य में खेलों को प्रोत्साहन देने की रूपरेखा सरकार ने तैयार की है। पंजाब के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य नौजवानों की असीमित ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है।

सीएम मान ने कहा कि नई खेल नीति को जल्द लागू किया जाएगा। इसमें ओलंपिक और दूसरे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर जोर दिया जायेगा। इस नीति का जो मसौदा है इसको सभी पक्षों से विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है ताकि खेल और खिलाड़ियों को उत्साह मिले।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement