Punjab Govt : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के द्वारा राज्य के किसानों को बड़ी राहत दी गई है। मुख्य मंत्री भगवंत मान के द्वारा खराबे के मुआवजे में 25 फीसदी वृद्धि का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री की तरफ से कहा गया है कि 1 अप्रैल से किसान को कपास की फसल के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की कपास पट्टी में नहरी पानी को आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। जिससे कपास की कृषि को एक बड़े स्तर पर फायदा मिल पाएं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

वैकल्पिक फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की पेशकश की जा रही है

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि बिजाई के सीजन के दौरान कपास किसान को पानी मुहैया करवाना वक्त की आवश्यकता है। खेती को फायदे वाला पेशा बनाने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इस संबंध में राज्य सरकार के द्वारा बहुत सारे निर्णय लिए जा रहे है। मुख्य मंत्री मान ने कहा कि राज्य के किसानों को गेहूं/धान के चक्र से बाहर निकालने के लिए और राज्य के
राज्य के भूजल को बचाने के लिए वैकल्पिक फसलें है। इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की पेशकश की जा रही है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि खेती के सहायक पेशों को प्रोत्साहित करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जिससे किसानों की कमाई में इजाफा हो सकें।

Advertisement

राज्य सरकार प्रकृति के कहर से किसानों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है। कि वह शीघ्र ही नुकसान की रिपोर्ट को पेश करें, जिससे जो प्रभावित किसान है। इन किसानों को उपयुक्त मुआवजा प्रदान किया जा सके। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने किसानों को आश्वासन दिया है। कि राज्य सरकार प्रकृति के कहर से उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। सीएम मान ने कहा कि हाल ही में राज्य में हुई बारिश के वजह से किसानों के साथ साथ मजदूरों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
Advertisement

किसान भाईचारे के कल्याण के लिए कई सारी कोशिश कर रही है

मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार इसके अलावा किसान भाईचारे के कल्याण के लिए कई सारी कोशिश कर रही है। क्योंकि खेती अब फायदा वाला पेशा नही रहा यह भली-भाँति पता है। सीएम मान ने कहा कि जब भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो सरकार ने उनके बचाव के लिए आगे आने के लिए बहुत समय नहीं लगाया। जो राज्य सरकार के द्वारा पहले दिन से ही कर रहे जरूरी फैसलों से स्पष्ट होता है।

Advertisement