Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ट्रैक्टरों से स्टंट करने पर रोक लगा दी है। बीते दिन यह फैसला ट्रैक्टर से स्टंट करते समय एक युवक की मौत के बाद लिया गया है।
सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी है। सीएम मान ने प्रदेशवासियों से कहा कि इस तरह के खतरनाक स्टंट कर ट्रैक्टर को मौत का फरिश्ता न बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्टंट पर पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रही है।
बीते दिन हुए हादसे को लेकर इलाके के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि मेला कमेटी ने स्टंट की मंजूरी प्रशासन से नहीं ली थी।
उन्होंने कहा कि मेला समितियों को प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद ही ऐसे कार्यक्रम करने चाहिए। अगर इस तरह के स्टंट करने हों तो प्रशासन के सहयोग से बचाव के पूरे इंतजाम करने चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि गुरदास पुर जिला से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इस तरह के मेलों पर विशेष तौर पर नजर रखें।
यह भी पढ़ें: Punjab Vidhwa Pension Yojana : हर महीने मिलती हैं पेंशन की राशि
उन्होंने कहा कि बिना प्रशासन की परमिशन के ऐसे किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति न दें। जिसमें कोई ऐसा स्टंट करना हो जिसमें जान जोखिम में हो।
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि एसडीएम फतेहगढ़ चूड़ी को इस हादसे के बाद मामले की जांच कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
इसमें अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से जिले में एडवाइजरी जारी कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Punjab Ashirwad Yojana: जानिए पंजाब सरकार की इस योजना में कैसे करें आवेदन
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें