Punjab Govt : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ स्थित म्यूनिसिपल भवन में सोमवार को पीडब्ल्यूडी और टेक्निकल एजुकेशन विभाग के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त कुल 409 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए।
पीडब्ल्यूडी, लोकल बॉडी, तकनीकी शिक्षा और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के नवनियुक्त कर्मियों को यह नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें क्लर्क, एसडीओ और जूनियर ड्राफ्ट्समैन व अन्य शामिल हैं।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को राज्य को रंगला बनाने के परिवार में शामिल होने बधाई दी। सीएम मान ने कहा कि अक्सर नियुक्ति पत्र देने के प्रोग्राम किए जाते है। नेशनल खिलाड़ियों को 3 दिन पहले ही 5 करोड़ रु की राशि दी गई है। सीएम मान ने कहा कि अब तक कुल 280873 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।
सीएम मान ने तकनीकी विभाग संबंधी एक ऐप/पोर्टल भी लॉन्च किया। इसकी तकनीकी के सेक्टर में भविष्य की तलाश कर रहे लोग नोकरी तलाश कर सकेंगे। इस ऐप में दो प्रकार के लॉगिन नौकरी देने वाले और नौकरी पाने वाले मौजूद है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वह कभी भी अपने स्तर पर ऐसी कोई भी कमी को न छोड़े। जिससे उनको कभी भी अन्य व्यक्ति को नुकसान न हो। सीएम ने कहा कि आपको अपने मूड के हिसाब से नही बल्कि आमजन के मूड के हिसाब से कार्य करने को कहा।
सीएम मान ने कहा कि जिस वक्त यह पूछा जाएं कि राज्य के विकास में किस किस का योगदान था। उस समय सभी नवनियुक्त कर्मचारियों की गिनती भी होगी। इस संबंध में सीएम धामी ने क्रिकेट के खेल का उदाहरण देते हुए टीम वर्क के रूप में कार्य करने के लिए कहा है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी कानूनी अड़चनें दूर कर नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। जबकि पहले नियुक्ति पत्र को लेने के लिए युवाओं को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान