Punjab : पंजाब राज्य के फाजिल्का में बहुत शीघ्र ही एक नया सरकारी प्राइमरी स्कूल खुल जायेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से 31 जुलाई 2023 तक फाजिल्का में इस प्राइमरी स्कूल को तैयार कर लिया जाने का दावा किया गया है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह प्राइमरी स्कूल फाजिल्का में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास है, जिसके निर्माण का काम जारी है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

Advertisement

इसका डिजाइन निजी स्कूलों के डिजाइन की तरह दिखाई देता है

स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से कहा गया है कि स्कूल के ले-आउट डिजाइन भी दिखाया है। इसका जो डिजाइन है यह डिजाइन निजी स्कूलों के डिजाइन की तरह दिखाई देता है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा किए गए दावों के मुताबिक, वर्ष 2023 के आखिरी तक पंजाब में और 100 नए स्कूलों की शुरुआत हो जायेगी।

Advertisement
अपग्रेड स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना के तहत

बीते जनवरी के महीने में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में बेहतर क्वालिटी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की शुरुआत की है। पंजाब सरकार की इस योजना के तहत वर्तमान में 117 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
इस स्कूल में 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा

इस स्कूल में 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल ऑफ एमिनेंस परियोजना के लिए 200 करोड़ रु का बजट आरक्षित किया है। पंजाब सरकार के द्वारा जल्द ही प्रदेश के 23 जिलों के 117 स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा। सरकार के कहना है कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्कूलों का कायाकल्प करना है। ताकि छात्र का ओवरऑल विकास सुनिश्चित किया जा सकें। ताकि छात्र एक जिम्मेदार नागरिक बन सके।