Punjab Govt : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने बुधवार को होशियारपुर का दौरा किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने सिविल सर्जन कार्यालय में आम आदमी क्लिनिक के लिए 10 फार्मेसी अधिकारियों और क्लिनिकल सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा की तरफ से इस मौके पर कहा गया है कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में अधिकतम नौकरियां उपलब्ध कराकर युवाओं को उत्साह से भर दिया है। जिस वजह से अब राज्य के युवा विदेश जाने की बजाए पंजाब में ही कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फार्मेसी अधिकारियों और क्लिनिकल सहायकों के खाली पदों को भर कर आम आदमी क्लीनिकों को और मजबूत किया गया है ताकि राज्य के नागरिकों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा की तरफ से कहा गया है कि समय बद्ध तरीके से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही किफायती दरों पर लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट ने हाल ही में होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज के शीघ्र निर्माण के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है।
कॉलेज से जिले और आस पास के लोगों को होगा फायदा
इस मेडीकल कॉलेज के निर्माण से होशियारपुर जिले को लाभ होगा। इसके साथ ही इसके आस पास के जिले को भी लाभ होगा साथ ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी इस मेडिकल कॉलेज के बनने से काफी अधिक फायदा होगा।
इस मौके पर ये लोग थे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखबीर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर सिंह दमाना, सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. स्वाति शिमरडी और अन्य गण मान्य लोग मौजूद थे।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें