Punjab Govt : सीएम मान ने शुक्रवार को लगभग 400 करोड़ रु की अनुमानित लागत से प्रदेश की माध्यामिक स्वास्थ इकाइयों के आधुनिकरण के लिए एक विशेष परियोजना शुरू करने का ऐलान किया।

Advertisement

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि परियोजना के पहले चरण के तहत बड़े ग्रामीण इलाकों में जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत बनाया जाएगा।

Advertisement

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन इकाइयों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पहले चरण में 23 जिला अस्पतालों सहित ऐसी 40 इकाइयों की पहचान की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बयान में कहा गया है कि मुख्य मंत्री भगवंत मान ने जोर दिया कि पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य में 500 से ज्यादा आम आदमी क्लीनिक खोला है और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया है।

Advertisement

मुख्य मंत्री भगवंत मान कि तरफ से कहा गया है कि आम नागरिकों को मुफ्त में स्वास्थ सेवाओं को प्रदान करने के लिए यह क्लीनिक आधार के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि अब पंजाब सरकार ने प्रदेश में सरकारी माध्यमिक स्वास्थ्य इकाइयों में बुनियादी ढांचे को विकसित करने का निर्णय किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Indian Richest temples: इन मंदिरों के पास है बेहिसाब संपत्ति, जानिए नाम

विज्ञप्ति में पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को बिना अपनी जेब से अधिक राशि को खर्च किए। एक बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ सुविधा का लाभ मिले।

माध्यमिक स्वास्थ केंद्र का खाका तैयार हो चुका है। सीएम की तरफ से कहा गया है कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए 400 करोड़ रु से अधिक राशि खर्च की जायेगी और इसके मुताबिक पर्याप्त प्रावधान किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Punjab: धान की बिजाई के लिए मिलेगी लगातार बिजली, पूरी है तैयारी