Punjab Government Scheme : देश के भीतर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा बुजुर्गों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है। पंजाब सरकार के द्वारा प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को एक ऐसी ही सुविधा दी जा रही है। पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश में रहने वाली 60 वर्ष और 60 वर्ष से ज्यादा आयु की सभी महिलाओं की पंजाब रोडवेज और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आयु और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पास जारी करने वाले अधिकृत किया गया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
पंजाब सरकार की इस सुविधा के अंतर्गत सरकार की तरफ से बुजुर्ग महिलाओं को बस के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अगर आप पंजाब सरकार की इस सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं, तो फिर आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक होने चाहिए और इसके साथ ही इस सुविधा का फायदा लेने के लिए आपका पंजाब राज्य की निवासी होना जरूरी है।
अगर हम इस सुविधा का फायदा लेने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स की बात करें, तो आपको इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे आयु प्रमाण पत्र इसके लिए आप आधार कार्ड या आप मैट्रिक प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं, वही, आपको निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी इसके लिए आप आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आप ग्राम स्तर पर एडब्लूडब्लू से संपर्क कर सकते हैं वहीं, अगर हम ब्लॉक स्तर पर बात करें, तो आप ब्लॉक स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
शिकायत निवारण
अगर हम शिकायत निवारण की बात करें, तो इसके लिए हम आपको इसके लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। आप ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते है। इसके लिए आप इन ईमेल एड्रेस dsswcd@punjab.gov.in का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान