Punjab Government Scheme : पंजाब सरकार ने कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण अभियान योजना शुरू किया है। इसे कई चरणों में लागू करके से 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताओं को भी शामिल किया गया है। पोषण अभियान के तहत कई वार्षिक लक्ष्य तय किए गए हैं। आगे जानिए इस योजना की पूरी डिटेल।

Advertisement

क्या-क्या हैं लक्ष्य :

1. बच्चों (0-6 वर्ष) में स्टंटिंग (ठीक से बढ़ने या विकसित होने में रुकावट) को रोकना और कम करना (2 फीसदी प्रति वर्ष)
2. बच्चों (0-6 वर्ष) में कुपोषण (कम वजन) को रोकना और कम करना (2 फीसदी प्रति वर्ष)
3. छोटे बच्चों (6-59 महीने) में एनीमिया के प्रसार को कम करना (2 फीसदी प्रति वर्ष)
4. 15-49 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया के प्रसार को कम करना (2 फीसदी प्रति वर्ष)
5. जन्म के समय कम वजन की दिक्कत को कम करना (2 फीसदी प्रति वर्ष)

Advertisement
पोषण अभियान के तहत कई कंपोनेंट को शामिल किया गया हैं :

· कुपोषण दूर करने की दिशा में योगदान देने वाली विभिन्न योजनाओं की मैपिंग
· ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर अभिसरण (कवंर्जेंस) समितियों का गठन
· सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से लैस स्मार्ट फोन के माध्यम से रीयल टाइम मॉनिटरिंग
· आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आईटी आधारित इक्विपमेंट का उपयोग करने और उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले रजिस्टरों को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना
· आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के विकास की नियमित निगरानी
· हर महीने समुदाय आधारित कार्यक्रम और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस मनाना
· समुदाय की मदद से अभियान को जन आंदोलन में बदलना

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
ये है बाकी डिटेल

इस योजना का फायदा पंजाब में महिलाओं और बच्चों के पोषण की स्थिति में सुधार करना है। आंगनबाड़ी सेवा योजना के सभी पात्र लोग इस योजना के भी पात्र हैं। इस योजना में किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं, जबकि इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको करीबी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा। आप बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से भी संपर्क कर सकते हैं। किसी भी शिकायत के लिए आप जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) से संपर्क कर सकते हैं।