Punjab Government : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में 10 से 15 सालों से पढ़ा रहे 12 हजार से अधिक अध्यापकों को रेगुलर कर एक बड़ा तोहफा दिया है। पक्के हुए इन शिक्षकों के वेतन में 2 से 4 गुना तक की इजाफा हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेतन में सालाना 5 फीसदी की वृद्धि होगी। इन्हें नियमित मुलाजिमों की तर्ज पर कई फायदे मिलेंगे। महिला शिक्षकों को मातृत्व अवकाश और अन्य छुट्टियां भी पेड होंगी। इनका विशेष कैडर होगा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुए एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटे। इस समागम में शिक्षकों के फैमिली के सदस्य भी मौजूद रहे। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि सरकार ने उनके फ्यूचर की सारी परेशानी दूर कर दी है। उन्हें अब राज्य का फ्यूचर संवारना है।
सीएम भगवंत मान ने कहा है कि अध्यापकों से अपील की है कि जहां पर उनकी ड्यूटी लगाई जाती है, वह जाकर नौकरी ज्वाइन करें। सीएम की तरफ से कहा गया है कि अभी तबादले के लिए अर्जी न लगाएं।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, उस दिन से ही वे अध्यापकों को रेगुलर करने के प्रोजेक्ट पर लग गए थे। उन्होंने कहा कि इसमें कई स्तर पर दिक्कतें थी लेकिन सरकार ने सारी परेशानी को दूर कर कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में कार्य किया।
सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि मैं एक शिक्षक का बेटा हूं, इसीलिए मैं शिक्षकों का दुख समझता हूं। शिक्षकों के सामने आने वाली सभी समस्यायओं को हल करना हमारा कर्तव्य है। वहीं, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई सालों से अस्थायी तौर पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे तो कई शिक्षक भावुक हो गए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान