Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में एडहॉक, डेली वेज, ठेका आधारित, वर्क चार्ज और अस्थायी तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है।

Advertisement

इसके लिए पंजाब सरकार के द्वारा नई पॉलिसी तैयार की गई है। इसके तहत 10 वर्ष की सर्विस पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया जायेगा।

Advertisement

इस पॉलिसी के मुताबिक, कर्मचारियों को स्थाई होने के लिए सर्विस रूल के मुताबिक, शैक्षणिक योग्यता, पोस्ट व अनुभव साहिर अन्य शर्ते पूरी होनी चाहिए।

पिछले 10 साल के दौरान कर्मचारियों का आचरण बेहतर होना चाहिए। 10 वर्ष की समय सीमा की गिनती के समय काल्पनिक ब्रेक पर विचार नहीं किया जायेगा।

यह जो नीति है यह आउटसोर्स कर्मचारियों के अलावा योग्यता पूरी करने वाले कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी। 58 साल की आयु तक लाभार्थी कर्मचारियों की विशेष कैडर में नियुक्ति रहेगी।

Advertisement

कर्मचारियों को कैडर पोस्ट के पद पर नहीं रखा जायेगा। सर्विस रूल के मुताबिक, जो कर्मचारी होंगें। यह रेगुलर कैडर का हिस्सा नहीं होंगे।

मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अब जल्द ही प्रदेश के ऐसे कर्मचारी जो 10 वर्ष से ज्यादा वक्त से अस्थाई रूप से काम कर रहे है। ऐसे कर्मचारी को सरकार के द्वारा स्थायी किया जायेगा।

Advertisement

काफी लंबे वक्त से विभिन्न विभागों के कार्य करने वाले विभिन्न कर्मचारी उन्होंने स्थायी करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारी यूनियनों ने इसके संबंध में पुराने कर्मचारी से भी मांग रखी थी। फिर राज्य में मान सरकार के गठन होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्थायी किए जाने की मांग तेज की गई थी।

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने इसकी जानकारी दी कि राज्य सरकार के द्वारा पनसब के 2200 कर्मचारियों को भी स्थायी किया जाएगा। उन्होंने बताया है मुख्य मंत्री भगवंत मान के अगुआई में मंत्रिमंडल द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है।

Government Scheme : बिना पैसे लगाए पेंशन पाने का मौका, जानिए आवेदन करने का तरीका | GoodReturns
Advertisement