Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तैनात मुलाजिमों के सैलरी में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आदेशानुसार यह जो बढ़ोतरी हैं यह बढ़ोतरी 15 प्रतिशत लेकर से 40 प्रतिशत तक की गई है। सरकार की तरफ से योजनाबंदी विभाग के प्रमुख सचिव से वित्त विभाग की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है। इसके आदेश को लागू करने के लिए कहा गया है।
अनुबंध के आधार पर अगर कोई मुलाजिम है जो हर महीने 10,000 रु की सैलरी ले रहा हैं, तो फिर उसको अब हर महीने 14,000 रु की सैलरी मिलेगी यानी अब सैलरी 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ मिलेगी।
वही, अगर कोई मुलाजिम है। जिनको अनुबंध के आधार पर हर महीने 10,001 रु से लेकर 15,000 रु तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
वही, अगर कोई मुलाजिम है। जिनको हर महीने 15,001 रु से 20,000 रु वेतन रहा है। उनके वेतन में 25 फीसदी का इजाफा किया है। वही, 20 हजार रु से ज्यादा की सैलरी पाने वालों के वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
आदेश में यह कहा गया है कि यह बढ़ोतरी वन टाइम रहेगी और यह जो बढ़ोतरी है। यह 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी।
इतना ही नहीं इसके बाद उक्त मुलाजिम की सैलरी में सालाना 5 प्रतिशत की बढ़ती जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने विभाग में कार्यरत 36 हजार मुलाजिमों को पक्का करने के लिए जो योजना है। इसको लागू कर चुकी है। इसके तहत जो आउटसोर्स और कांट्रैक्ट मुलाजिमों को खास काडर के अधीन 58 वर्ष की आयु तक नोकरी में बने रहने का मौका मिलेगा।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से इस फैसले से तहत 8736 अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। सभी कच्चे मुलाजिमों को पंजाब सरकार की तरफ से स्पेशल काडर में शामिल होने को कहा गया है, जिसमें जो नियम व शर्ते है। यह पंजाब सेवा अधिनियम के तहत ही लागू होंगी। फिलहाल पंजाब सरकार की तरफ से कच्चे मुलाजिमों से आवेदन मांगे गए हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान