Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से मंगलवार को कहा गया है कि राज्य, भारत के सबसे पसंदीदा औद्योगिक स्थान के तौर पर उभरा है। सीएम मान ने कहा कि हर सेक्टर में बड़े स्तर पर विकास देखने को मिल रहा है।
जे. एस. डब्ल्यू स्टील कोटिंग प्रोडक्टस लिमटिड के प्लांट को लोगों को समर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इस प्लांट को 247 करोड़ रु की लागत के साथ बनाया गया है कि इससे 600 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह जीरो लिक्विड डिसचार्ज प्लांट है, जो न तो पानी को प्रदूषित करेगा और न ही हवा को प्रदूषित करेगा। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार बिजनेस मैन का संतों, पीरों और फकीरों की धरती पर स्वागत करती है।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार की उद्योग-अनुकूल नीति के वजह से राज्य देश भर में निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान के तौर पर उभरा है। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार और उद्योगपतियों की मजबूत सांझ ने पंजाब को देश का औद्योगिक हब बनाया है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि मुख्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी को संभालने के एक वर्ष के भीतर ही। उनका पहला और प्रमुख कार्य लोगों की परेशानियों को बेहतर तरीके से अवगत होना है।
सीएम मान ने कहा कि उन्होंने पंजाब में आर्थिक विकास में तेजी को लाकर भारत के फ्यूचर को उज्जवल बनाने का रास्ता चुना है। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने देखा है कि राज्य के नौजवान पीढ़ी लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहती है।
सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार को पूरा यकीन है कि परमात्मा ने उनको लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए पंजाब का नेतृत्व करने का यह मौका दिया है।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने कारोबारियों और निवेशकों की मदद के लिए कई नीतियां बनाई है। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि इससे पंजाब आर्थिक विकास के उच्च स्तर पर पहुँच गया है।
सीएम मान ने कहा कि नयी औद्योगिक और कारोबारी विकास नीति 2022 का मंतव्य आगामी 5 वर्षों में बड़े निवेश को आकर्षित करना और अधिकतम रोजगार पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि यह नीति नये एम. एस. एम. इज., बड़ी इकाईयों, स्टार्ट-अप और अन्यों को विस्तार और निवेश के लिए मुकाबला आधारित विकास का मौका प्रदान करती है। सीएम मान ने कहा कि यह सभी कोशिश पंजाब के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग