Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जल सतह योजना के तहत 578 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। पंजाब सरकार की इस योजना के तहत फाजिल्का जिले के 122 गांवों के लगभग 80,000 घरों में गंगनहर से 440 किलो मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाया जायेगा जिससे 4.75 लाख ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मुहैया कराया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांव में सभा को संबोधित करते हुए दावा किया। कि पंजाब सरकार 70 वर्ष पुरानी पानी की जो समस्या है। इस समस्या को कम दूर करेगी, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को नहरों के निर्माण के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने के लिए कहा है। इसके साथ ही मरम्मत के लिए भी एक व्यापक योजना को तैयार करने के लिए कहा है। जिससे लोगों को बिना किसी कठिनाई के सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
प्रदेश के नागरिकों की कठिनाइयों को कम करने के लिए एक और अन्य पहल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है। कि राज्य के सीनियर सिटीजन को उनके दरवाजे पर उनकी पेंशन की राशि को दी जाएगी। जिससे सीनियर सिटीजन को पेंशन लेने के लिए बैंकों की लंबी लंबी लाइनों में न खड़ा होना पड़े। इसके साथ ही न ही सीनियर सिटीजन को पेंशन लेने के लिए सरकारी कार्यालयों में कतार में खड़े होना पड़े।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी ऐलान किया है। कि 1 अप्रैल से कपास की फसल की बुवाई किए नहर-आधारित सिंचाई का जो पानी है। इसको उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी चोरी न हो। इसके लिए पानी के आउटलेट पर पुलिस तैनात की जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान