jobs given on the basis of merit in punjab: पंजाब में बड़े पैमानी पर युवाओं को नौकरी दी गई है। यह सभी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 29,237 युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन के विभिन्न कैडर में 144 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद एक सभा को संबोधित करते कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नौजवानों को सरकार का अहम हिस्सा बनने पर बधाई दी। सीम मान ने कहा कि पहली बार सिविलियनों को भी इसमें शामिल किया गया है, क्योंकि यह समय की जरूरत थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समाज के सामने बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया जाए। सीएम मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब पुलिस देश भर में सबसे अच्छी फोर्स है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त 144 हाईटेक युवा पर्दे के पीछे रहकर अपराध करने वाले अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य करेंगे।

Advertisement

वहीं कुछ ही दिन पहले सीएम मान राज्य के लोगों को राहत देते हुए आठ सड़कों पर टोल प्लाजा बंद कर दिए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिन 8 टोल प्लाजा बंद किया है, उनसे रोज 10.12 लाख रुपये टोल वसूला जाता था। इस वसूली के बंद होने से यह जनता का यह पैसा बचेगा।

Post Office की क्या है National Savings Certificate, Indian Government देती है गारंटी | Good Returns

मुख्यमंत्री ने कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद कराने के बाद एक जनसभा में कहा था कि ये टोल प्लाजा पिछली सरकारों से मिलीभगत करके लोगों को अवैध रूप से लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टोल प्लाजा पर आम आदमी की लूट को रोकना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोकसभा में इन मुद्दों को उठाया था और अब जब उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका मिला है, तो वह इन टोल बैरियरों को बंद कर रहे हैं।

Advertisement

सीएम ने कहा कि इन सड़कों का लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके बाद इन सड़कों की समय पर मरम्मत, चौड़ीकरण और मजबूती सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किराए पर सड़क का युग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने टोल प्लाजा एजेंसियों के साथ सांठगांठ कर उनके सभी बुरे कामों को खुलेआम नजरंदाज कर उन पर मेहरबानी की।

Advertisement