Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान शुक्रवार को संगरूर पहुंचे। यह सीएम मान ने 12 गांवों को लाइब्रेरी की सौगात दी। उन्होंने घनौरी कलां से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 12 ग्रामीण लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान वे स्कूली छात्र-छात्राओं से भी मिले।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कुछ दिन पहले संगरूर के नागरिकों से 28 आधुनिक ग्रामीण लाइब्रेरी बनाने का वादा किया था।
उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए ये काफी खुशी हो रही है कि हमने आज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 12 ग्रामीण पुस्तकालयों का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इन पुस्तकालयों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएंगी। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह हमारा शिक्षा क्रांति की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि आज मैंने 12 पुस्तकालयों का उद्घाटन किया है औऱ अन्य 16 पुस्तकालय निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि इन नए पुस्तकालयों में हमने उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की हैं। सभी पुस्तकालयों में सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट, एसी, इन्वर्टर और सारी किताबें उपलब्ध हैं।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाएं, मास्टरों की कमी बिल्कुल नहीं रहेगी। सीएम भगवंत मान ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि विदेशों से हम कई दुर्भाग्य पूर्ण खबरें सुनते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को हम विदेश क्यों भेजे अपने बच्चों को हम यही रखें और अफर बनाएं, जिससे वह अपने परिवार के साथ रह सके।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि गांवों में अपनी माताओं बहनों को हम रोजगार प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम उनसे सरकारी स्कूल के बच्चों की यूनिफॉर्म सिलवाएंगे। जिससे गांवों में ही माताओं बहनों को खूब रोजगार मिलेगा।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें