Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चमकौर साहिब की अनाज मंडी से प्रदेश में धन खरीद सीजन की शुरुआत औपचारिक तौर पर की। एक अक्तूबर से पंजाब में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। सीएम मान ने इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को खरीफ मंडी करण सीजन के दौरान निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए हम वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि पहले दिन ही धान की खरीद के लिए फसल की लिफ्टिंग शुरू हो चुकी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
उन्होंने किसानों को पूसा-44 और धान की अन्य संबंधित किस्मों की खेती बंद करने की अपील की। सीएम मान ने कहा कि अगले सीजन से प्रदेश सरकार ने इन किस्मों पर पाबंदी लगाने का फैसला पहले ही कर लिया है।
उन्होंने कहा कि ज्यादा पानी की खपत वाली ये किस्में कटाई के लिए भी अधिक वक्त लेती हैं। इसके साथ ही यह बहुत पराली पैदा करती हैं। जीपीएस जैसी अत्याधुनिक तकनीक के ट्रकों में प्रयोग से लिफ्टिंग की परेशानी हल हो जाएगी।प्रदेश सरकार की तरफ से नियमों में ढील देने के बाद 654 नए शेलरों ने अपना कार्य शुरू कर दिया है।
सीएम मान ने कहा कि पहले ही बाढ़ के मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा एक एक पैसे का नुकसान अदा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास प्रांतीय आपदा राहत फंड में काफी राशि है।
उन्होंने कहा कि खरीद हुई फसल को उसी दिन मंडी में से उठाया जाएगा। वक्त पर किसानों को अदायगी करने के लिए निर्धारित नियमों का काफी सख्ती से पालन कराया जाएगा।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें