Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने छात्रों को आधुनिक लाइब्रेरी का तोहफा दिया हैं। दरअसल, पंजाब सरकार ने संगरूर में बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी का नवीनीकरण करवाया हैं। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस लाइब्रेरी को लोगों को समर्पित किया।
इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि इस लाइब्रेरी में एयर कंडीशनिंग, कंप्यूटर सेक्शन, आधुनिक लैंड स्केपिंग और आर ओ वाटर सप्लाई की सुविधा हैं। इस लाइब्रेरी में 250 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि आधुनिक सुविधा वाली इस लाइब्रेरी को एक आदर्श लाइब्रेरी के रूप स्थापित किया गया है इसको 1 करोड़ 12 लाख रु की लागत से स्थापित किया गया है। सीएम मान ने कहा कि अकेले संगरूर जिले में ऐसी 28 अन्य लाइब्रेरी बनाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब भर की लायब्रेरी का इसी तर्ज पर नवीनीकरण किया जायेगा। सीएम मान ने कहा कि विद्यार्थियों को पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देने के लिए प्रदेश भर में 8 कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे।
सीएम भगवंत मान ने यह उम्मीद जताई है कि यह सेंटर सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के विद्यार्थी इन प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होकर पूरे उत्साह के साथ देश की सेवा करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने शासनकाल के एक वर्ष के भीतर ही प्रदेश के नौजवानों को लगभग 30,000 से ज्यादा सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं आगे भी भर्ती की जा रही है।
सीएम योगी ने कहा हैं कि पंजाब सरकार नौजवानों को नौकरियां देने के काम को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा है कि सभी भर्ती पारदर्शी तरीके से और मैरिट के आधार पर की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी भर्ती की प्रोसेस के दौरान उचित विधि अपनाई गई है, यही वजह है कि अभी तक 30,000 नौकरियों में से एक भी नोकरी को अदालत में चुनौती नहीं मिली।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान