Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योगपतियों को प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास में भागीदार बनने का आव्हान किया हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है। कि राज्य सरकार जल्द ही भूमि उपयोग परिवर्तन और एनओसी की समाप्त कर देगी। इसके साथ ही मान ने घोषणा की है। कि 20 ग्रामीण उद्योगिक क्लस्टर और 14 इंडस्ट्रियल पार्क को इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के बगल में बनाया जायेगा।

Advertisement

सीएलयू और एनओसी को समाप्त कर देगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पांचवे प्रगतिशील पंजाब इनवेस्टर्स समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान उद्योगपतियों को संबोधित किया और कहा। कि पूरे देश भर में निवेश के लिए पंजाब सबसे बेहतर जगह है। पंजाब को देश का एक औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए उन्होंने उद्योगपतियों और राज्य सरकार के बेहतर और मजबूत सहयोग की कल्पना की। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि बहुत जल्द ही राज्य सरकार इनवेस्टर्स को राज्य में निवेश की सुविधा को देने के लिए सीएलयू और एनओसी को समाप्त कर देगा। जो पहले के वक्त में जो उद्योग है। उनको परेशान करता था।

Advertisement
राज्य की जो महत्वकांक्षी युवा पीढ़ी जीवन में कुछ बेहतर करना चाहती हैं

मुख्यमंत्री भगवंत मान तरफ से कहा गया है कि उनका सीएम के रूप में जिम्मेदारी को संभालने के 1 वर्ष के भीतर ही उनका पहला और बेहद ही जरूरी जो काम रहा है। वो लोगों की परेशानी और कठिनाइयों के बारे में पता लगाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन एमओयू के बारे में नहीं है। बल्कि ज्ञान को साझा करने, विचार मंथन करने के बारे में है। इसके साथ ही एक दूसरे से सीखने के बारे में है। मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया हैं कि उन्होंने देखा है कि राज्य की जो महत्वकांक्षी युवा पीढ़ी की है। वह अपने जीवन में कुछ बेहतर करना चाहती हैं। यही वजह है कि उनकी सरकार ने बिजनेस ओर इन्वेस्टर्स का समर्थन करने के लिए कई सारी नीतियां और पहल की शुरुआत की है।

MHADA Housing Lottery 2023: Maharashtra Government का Mumbai के लोगों के लिए प्लान | GoodREturns
औद्योगिक और व्यवसाय विकास नीति 2022 वांछित आर्थिक विकास को गति देगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आशा व्यक्त की है कि आज अनावरण की गई है। जो औद्योगिक और व्यवसाय विकास नीति 2022 वांछित आर्थिक विकास को गति देगी। मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया है कि इसका लक्ष्य अधिक इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करना है। इसके साथ ही आने वाले 5 वर्षों में अधिकतम रोजगार को उत्त्पन्न करना है।