Punjab Govt : गुरुवार को जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राज्य ने सभी गांवों के घरों में नलों से जल की सप्लाई का अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। पंजाब को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा 100 फीसदी सर्टीफाई किया गया है।जिम्पा ने देश का यह व्यापक प्रोग्राम जल जीवन मिशन के तरफ से आयोजित किया गया है। जिसके अधीन समूह प्रदेशों के हर घर में पाइप के द्वारा जल की सप्लाई वर्ष 2024 तक दी जाती है।

Advertisement

यह पंजाब के लिए एक बहुत गर्व की बात है कि राज्य ने मार्च 2023 तक राज्य के सभी गांवों के घरों में नलों से पानी की सप्लाई का अपने लक्ष्य को पूरा करके देश का 6वा राज्य होने का रूतवा हासिल कर लिया है। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से इस मौके पर जल जीवन मिशन को लागू करने के लिए
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से दिए गए सुयोग्य नेतृत्व का विशेषत धन्यवाद किया।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
Advertisement

मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से बताया गया है कि निरंतर गाँवों में पानी की सप्लाई के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए कोशिश किए जा रहे है। कई सारी योजनाओं के द्वारा जल की उपलब्धता और गुणवत्ता का संपूर्ण ध्यान रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे जो आम लोग है उनको जल के द्वारा होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके।

Advertisement

मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निरंतर कोशिश कर रही है। कि जिन इलाकों में भूजल नीचे चला गया है या फिर दूषित हो गया है। वह पर जल उपलब्ध कराया जाएं। इसके लिए कई सारी नई योजना भी बनाई जा रही हैं।

काबिलेगौर है कि जल जीवन मिशन स्कीम जो भारत सरकार की योजना है। इस स्कीम के अधिक अगर किसी भी गांव को सर्टिफाई होना है, तो फिर उसके लिए ग्राम सभा का प्रस्ताव, ग्राम सभा की मीटिंग क वीडियोग्राफी और इसके साथ ही विभागीय अधिकारी की तरफ से दिए गए सर्टिफिकेट की कॉपी को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। पंजाब राज्य के सभी 11,900 गावों की सर्टीफिकेशन 6 अप्रैल, 2023 को होने के बाद अब पंजाब 'हर घर जल सर्टिफाइड' राज्य बन गया है।

Advertisement