नई दिल्ली, नवंबर 20। शेयर बाजार में एक्सपर्ट अकसर डायरेक्ट निवेश करने से मना करते हैं। क्योंकि यहां जोखिम बहुत अधिक है। दूसरे शेयर बाजार में निवेश केवल वहीं ढंग से कर सकता है, जिसे इसकी बारीकियां पता हों। शेयर बाजार की कम या अधूरी जानकारी भारी नुकसान करा सकती है। पर यदि आप जानकारी हासिल करने के बाद अच्छा शेयर चुन सकें तो कम समय में आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मुनाफे की बात करें तो शेयर बाजार में ढेरों ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने लाखों को करोड़ों में बदला है। हम यहां आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों के 1 लाख रु को 2.50 करोड़ रु में बदल दिया है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि प्रोसीड इंडिया के शेयर सिर्फ 6 महीनों के दौरान 26000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जी हां इस शेयर ने बीते 6 महीनो में ही 26,122% का भारी भरकम रिटर्न दिया है। गौरतलब है कि इसी साल 19 मई को शेयर की कीमत 0.36 रुपये थी। मगर इसके शेयर की कीमत अब 94.40 रुपये हो गयी है। यानी शेयर 6 महीनों में ही 26122 फीसदी चढ़ा है।
अब अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी में 6 महीने पहले 1 लाख र लगाए होते तो उसकी निवेश राशि 26122 फीसदी रिटर्न के आधार पर 2.5 करोड़ रु से भी अधिक हो गयी होती। प्रोसीड इंडिया लिमिटेड एक प्रमुख कृषि जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना (भारत) में है। प्रोसीड एक भारतीय वेंचर है जो कृषि-जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख दक्षताओं के साथ फसलों की उपज क्षमता बढ़ाने के लिए कृषक समुदाय का पोषण करता है।
प्रोसीड इंडिया लिमिटेड फार्मिंग कम्युनिटी को सर्विस देने के लिए हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स को डिलीवर करने के लिए नोवल टेक्नोलॉजीज का उपयोग करती है। बता दें कि प्रोसीड इंडिया का मकसद सस्ती और नयी फसल टेक्नोलॉजी के साथ हाई क्वालिटी वाले एग्री इनपुट्स के लिए विश्व स्तर पर वैल्यूड और विश्वसनीय सोर्स बनना है।
ध्यान रहे कि पिछले छह महीनों में स्टॉक का शानदार प्रदर्शन इसकी वित्तीय स्थिति के अनुरूप नहीं है। कंपनी घाटे में चल रही है। इसलिए इस कंपनी में निवेश से पहले आपको विचार करना चाहिए। पिछली 11 तिमाहियों में, इस फर्म की सेल्स शून्य रही है। दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही में इसने अंतिम बार 0.54 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की थी।
कृषि-जैव प्रौद्योगिकी कंपनी प्रोसीड इंडिया भारत में और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कृषि वस्तुओं के व्यापार और बीज कारोबार में लगी हुई है। यह रिसर्च और डेवलपमेंट, उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और बीज और सब्जी फसलों की एक सीरीज के व्यापार के साथ-साथ मधुमक्खी पालन गतिविधियों में शामिल है। इसे 1991 में शुरू किया गया था। सितंबर 2021 में समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 0.09 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले 0.46 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया। तिमाही आधार पर, फर्म का शुद्ध घाटा 0.30 करोड़ रुपये के नुकसान से 53% बढ़ गया।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित