Punjab : पंजाब सरकार के द्वारा राज्य में बागवानी और फूड प्रोसेसिंग सैक्टर को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे बागवानी को फायदेमंद उद्यम बनाने और फसलीय विविधता के साथ साथ किसानों की कमाई में भी इजाफा किया जा सकें। इसके नतीजे के तौर पर युवाओं के लिए घर घर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मालेरकोटला जिले गाँव नियामतपुरा में फूलों की प्रदर्शनी का दौरा करने के अवसर पर इस बात की जानकारी बागवानी और फूड प्रोसेसिंग मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दी।

Advertisement

5 बागवानी एस्टेट विकसित किए जा रहे हैं

बागवानी और फूड प्रोसेसिंग मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा को तरफ से कहा गया है कि बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के बजट में 253 करोड़ रु रखे गए है। इसके साथ ही राज्य में गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट में 5 बागवानी एस्टेट विकसित किए जा रहे हैं। इसकी लागत लगभग 40 करोड़ रु होगी।

Advertisement
2.5 एकड़ जमीन के लिए 35 हजार रु की मदद दी जा रही है

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की तरफ से कहा गया है कि बागवानी से संबंधित जो कारोबारी प्रोजेक्ट है। इन प्रोजेक्ट के लिए तैयार की गई कृषि बुनियादी ढांचा फंड योजना के अंतर्गत दो हजार पांच सौ करोड़ रु के प्रोजेक्ट प्राप्त हुए है। ऐसे किसान जो फूलों की खेती करते है। इनको फाइनेंशियल हेल्प मुहैया करवाने के साथ साथ बीज के उत्पादन को बढ़ाने, बीज की बिजाई, स्टोरेज करने वाले मजदूरों की निपटने और इसके साथ ही फसलों की कटाई के लिए 2.5 एकड़ जमीन के लिए 35 हजार रु की मदद दी जा रही है।

Women's Day Special: Housewives का देश की GDP में कितना contribution? SBI Ecowrap Report|GoodReturns
भव अंतर भुगतान योजना के अंतर्गत पांच सब्जियों को कवर किया जा रहा है

मंत्री की तरफ से आगे बताया गया है की तरह भव अंतर भुगतान योजना के अंतर्गत पांच सब्जियों को कवर किया जा रहा है। इसमें मटर, आलू, गोभी, मिर्ची और टमाटर शामिल है। जिससे किसानों को उस फसल के उपज का सही मूल्य मिल सकें।