नयी दिल्ली। क्लाउड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर रूट मोबाइल का आईपीओ इश्यू आज से खुल गया है। आईपीओ के जरिए कंपनी का टार्गेट 600 करोड़ रु जुटाने का है। आज 9 सितंबर को खुले रूट मोबाइल के आईपीओ इश्यू में 11 सितंबर तक निवेश किया जा सकता है। बता दें कि खुलते ही इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ स अच्छा रेस्पोंस मिलता दिख रहा है। सुबह खुलने के बाद दोपहर 1 बजे तक 41.78 फीसदी सब्सक्राइब किया जा चुका है। आईपीओ इश्यू को 50.96 लाख इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं, जबकि कंपनी ने इश्यू में 1.21 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों के को बिक्री के लिए रखा है। रिटेल निवेशकों का रिस्पॉन्स सबसे अच्छा है। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व शेयरों में से 81.73 प्रतिशत के लिए आवेदन भेज दिए गए हैं। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए अलग रखे गए शेयरों में से 5.28 प्रतिशत के लिए आवेदन मिले हैं।
रूट मोबाइल के आईपीओ में शेयरों का दायरा (प्राइस बैंड) 345-350 रु का है। बता दें कि कंपनी के 600 करोड़ रु के आईपीओ में 240 करोड़ रु नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे, जबकि बाकी 360 करोड़ रु प्रमोटरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर बेच हासिल होंगे। कंपनी ने आईपीओ लाने से पहले ही एंकर निवेशकों से 180 करोड़ रु जुटा लिए हैं। आप रूट मोबाइल के आईपीओ में कम से कम 40 शेयरों और फिर इसी की गुणा में निवेश कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूट मोबाइल का मुख्य कारोबार कम्युनिकेशन आधारित है। रूट मोबाइल ओटीटी प्लेटफॉर्म और मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों को क्लाउड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म की सर्विस देती है। इसके क्लाइंट दुनिया भर में मौजूद हैं। इन चीजों को देखते हुए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इंटरनेट के विस्तार और बिजनेस मॉडलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाने से क्लाउड कम्युनिकेशन सर्विसेज डिजिटल दुनिया के लिए समय की जरूरत है। एक्सपर्ट्स निवेशकों को रूट मोबाइल के आईपीओ में निवेश की सलाह भी दे रहे हैं। एक अच्छी बात ये है कि भारत में ऐसी कोई लिस्टेड कंपनी है जिसकी तुलना सीधे रूट मोबाइल से की जाए।
रूट मोबाइल के ऑफिस अफ्रीका, एशिया प्रशांत, यूरोप, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका में मौजूद हैं। रूट मोबाइल आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे से अपना कुछ कर्ज चुकाने और कुछ अन्य यूनिट्स को खरीदेगी। इसके अलावा कंपनी बाकी पैसे का इस्तेमाल कारोबारी रणनीति और मुम्बई में ऑफिस खरीदने के लिए करेगी। यानी कुल मिला कर रूट मोबाइल का प्लान कारोबार बढ़ाने का है। कंपनी के जून 2020 तक दुनिया भर के कई क्षेत्रों में 240 से अधिक मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर और चार शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस सेंटर्स के साथ सीधे संबंध थे। रूट मोबाइल दुनिया भर में 800 से अधिक नेटवर्कों का उपयोग करने में सक्षम है।
More Articles
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?