नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानि सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोना और चांदी आज फिर सस्ता हो गया है। पिछले सप्ताह के अंत तक सोने व चांदी के दाम उछले थे लेकिन आज वायदा बाजार में कीमतें घट गईं हैं। शादियों के सीजन में सोना-चांदी सस्ता हो गया है। शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कीमत गिरने से खरीदारी में तेजी आने लगती है। आज सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में 99 रुपये की कमी आई है।
जानिए आज के सोने-चांदी की कीमत
आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47278 रुपये पर आ गया है। वहीं 23 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी 1255 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। चांदी की कीमत में जून में आई ये सबसे बड़ी गिरावट है, जब एक दिन में चांदी में 1200 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई है। 23 कैरेट सोने का दाम आज 99 रुपये गिरकर 47089 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है तो वहीं 22 कैरेट सोना 43307 रुपये के रेट से बिक रहा है। जबकि 18 कैरेट सोने का मूल्य 35459 रुपये है। बात करें सर्राफा बाजार की तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 99 रुपए नीचे गिरकर 47278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 47089 रुपए प्रति 10 ग्राम परर पहुंच गया। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 43307 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे लुढ़क गया। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27658 रुपए रहा।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज सोने का वायदा भी कमजोर
वहीं हाजिर भाव की तरह सोना वायदा भी सोमवार को गिर गया। सोना वायदा आज 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,011 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 323 रुपये की गिरावट के साथ 47,011 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 14,120 लॉट का कारोबार हुआ।
चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
चांदी वायदा सोमवार को 790 रुपये की गिरावट के साथ 46,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 790 रुपये या 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,562 लॉट के लिए कारोबार हुआ।इसी प्रकार, सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी 857 रुपये या 1.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,778 लॉट के लिए कारोबार में 47,671 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका