Day Trading Guide: लगातार कमजोर वैश्विक संकेतों का शेयर बाजारों पर असर पड़ सकता है। विश्लेषकों ने अल्पकालिक निवेशकों और कारोबारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देते दे रहे हैं।
जियो पॉलिटिकल तनाव ने जोखिम के प्रति सतर्कता बढ़ा दी है, जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी बांड यील्ड में अचानक वृद्धि हुई है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ है। ये घटनाक्रम भारत के लिए महत्वपूर्ण चिंताएं पैदा कर रहे हैं, जो सरकारी प्रयासों के बावजूद पहले से ही उच्च मुद्रास्फीति से जूझ रहा है।
पिछले कारोबारी सत्र में, निफ्टी बेंचमार्क 0.60% की गिरावट के साथ खुला और दिनभर गिरावट में ही बना रहा। यह ध्यान देने योग्य है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय बाजारों से धन निकाल रहे हैं, जो लंबी अवधि के लिए एक चिंताजनक प्रवृत्ति है।
जानकारों ने इंट्राडे ट्रेडर्स को सलाह दी है कि वह शेयर बाजार की हर बढ़त पर शेयर बेचने की रणनीति अपनाएं। इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए निफ्टी का सपोर्ट स्तर 19,450 अंक और 19,370 अंक के अलावा 19,315 अंक पर बन सकता है। सेबी पंजीकृत अनुसंधान विश्लेषक वी.एल.ए. अम्बाला के अनुसार, इंट्राडे ट्रेडिंग में निफ्टी-50 के लिए संभावित रजिस्टेंस स्तर 19,555 अंक और 19,650 अंक का हो सकता है।
सेबी पंजीकृत अनुसंधान विश्लेषक वी.एल.ए. अम्बाला ने आज के लिए इंट्राडे और स्विंग स्टॉक के लिए कुछ स्टॉक की सिफारिश की है।
हाई-टेक पाइप्स 87 रुपये के ऊपर खरीदना अच्छा लगता है और 80 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 90 रुपये से 100 रुपये का लक्ष्य पाने की उम्मीद रखी जा सकती है। है।
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज 600 रुपये से लेकर 610 रुपये की रेंज पर अच्छी खरीदारी बन सकता है। 560 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 620 रुपये से 740 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद की जा सकती है।
वीआईपी इंडस्ट्रीज 675 रुपये की रेंज में खरीदारी के लिए ठीक शेयर हो सकता है। लेकिन 630 पर स्टॉप लॉस बना कर इसमें 690 रुपये से 750 रुपये का लक्ष्य पाया जा सकता है।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत