नई दिल्ली, जून 1। सरकार ने अपनी दोनों प्रमुख बीमा योजनाओं का प्रीमियम बढ़ा दिया है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) शामिल है। इन योजनाओं को आर्थिक रूप से दुरुस्त बनाने के लिए इनका प्रीमियम बढ़ाया गया है। ये दोनों बीमा योजनाएं सामाजिक सुरक्षा के लिए शुरू की गयी थीं। अब इनकी नई प्रीमियम दरें 1 जून 2022 यानी आज से प्रभावी हो गयी हैं।
प्रतिशत के तौर पर बताते चलें कि पीएमजेजेबीवाई के प्रीमियम में 32 प्रतिशत की वृद्धि और पीएमएसबीवाई के प्रीमियम में 67 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। यह फैसला सरकार की तरफ से योजनाओं के लंबे समय से प्रतिकूल दावों के अनुभव को देखते हुए लिया गया है। हालांकि बढ़ोतरी के बाद भी इन योजनाओं का प्रीमियम आम आदमी के बजट के हिसाब से अनुकूल है।
पीएमजेजेबीवाई के प्रीमियम की नयी बढ़ी हुई अब सालाना 436 रु होगी। पहले ये प्रीमियम राशि 330 रु थी। अब ग्राहकों पर 1.25 रुपये प्रति दिन का भार पड़ेगा, जो अभी तक 1 रु प्रति दिन से कम था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 31 मार्च 2022 तक पीएमजेजेबीवाई के तहत एक्टिव ग्राहकों की संख्या 6.4 करोड़ थी। पीएमजेजेबीवाई के तहत बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाते वाले 18-50 वर्ष तक आयु के लोगों को 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। ये पैसा मृत्यु के मामले में परिवार को मिलता है। आप इसके प्रीमियम के लिए ऑटो-डेबिट की सुविधा ले सकते हैं।
बात करें पीएमएसबीवाई की इसका वार्षिक प्रीमियम 12 रुपये से बढ़ा कर 20 रुपये कर दिया गया है। 31 मार्च 2022 तक इसके तहत कुल एक्टिव ग्राहकों की संख्या 22 करोड़ थी। पीएमएसबीवाई के तहत आकस्मिक मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक स्थायी विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसकी आयु सीमा 18-70 वर्ष है। बैंक या डाकघर में खाते वाले लोग इसका फायदा ले सकते हैं। इसमें भी ऑटो डेबिट की सुविधा मिलती है।
इन दोनों ही योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से क्लेम राशि जमा की गयी। पीएमएसबीवाई की शुरुआत से बीमाकर्ताओं से 1,134 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि इकट्ठी की गई है। वहीं 31 मार्च 2022 तक 2513 करोड़ रुपये की क्लेम राशि का भुगतान किया गया है।
पीएमजेजेबीवाई के तहत प्रीमियम के लिए 9,737 करोड़ रुपये की राशि जुटाए गए हैं। जबकि 31 मार्च 2022 तक 14,144 करोड़ रुपये की क्लेम राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का ऐलान 2015 के बजट भाषण में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा किया गया था। इसे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसी साल 9 मई को कोलकाता में लॉन्च किया गया था। मई 2015 तक भारत की केवल 20% आबादी के पास किसी भी प्रकार का बीमा है। इस योजना का उद्देश्य संख्या में वृद्धि करना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान