Sovereign Gold Bond: भारत सरकार की तरफ से आरबीआई समय समय पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक सोना खरीद सकते हैं। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 8 साल के लिए जारी किए जाते हैं। 8 साल पूरा होने पर इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को बाजार भाव पर सरकार वापस ले लेती है और निवेशकों को पैसा वापस कर दिया जाता है। इस दौरान होने वाले फायदे पर कैपिटल गैन का लाभ मिलता है, जिससे कमाई पूरी तरह से टैक्स फ्री हो जाती है।

Advertisement

वहीं इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में एक विकल्प 5 साल में प्री-मैच्योर रिडम्पशन का होता है। यानी अगर निवेशक चाहे तो वह 5 साल के बाद इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आरबीआई को वापस कर सकता है। आरबीआई यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड किस रेट पर वापस लेगा, इसके लिए वह रेट जारी करता है। RBI ने 20 नवंबर 2023 को प्री-मैच्योर रिडम्पशन होने वाले गोल्ड बॉन्ड के लिए रेट फिक्स किया है। यह प्रति ग्राम 6076 रुपये है।

Advertisement

आरबीआई की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2017 को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया है और और इसके 5 साल पूरा हो गए हैं, तो वह इसका प्री-मैच्योर रिडम्पशन करा सकता है।

SGB 2017-18 Series VIII सिरीज में होगा प्रीमैच्योर रिडम्पशन

रिजर्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आठवीं सिरीज (SGB 2017-18 Series VIII) के लिए रिडम्पशन की तारीख 20 नवंबर 2023 से शुरू हो रही है। इसके लिए कीमत 6076 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। यह कीमत बीते तीन दिनों के क्लोजिंग का ऐवरेज के हिसाब से तय की गई है।

Advertisement

यह भी : किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

Gold Bond: प्रीमैच्योर रिडम्पशन की तारीख 20 नवंबर तय

Sovereign Gold Bond: अगर आप गोल्ड निवेशक हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक शानदार माध्यम है. इसमें निवेशक के पास 1 ग्राम गोल्ड भी खरीदने का मौका मिलता है. लॉकर में रखने का भी झंझट नहीं है. RBI ने 20 नवंबर 2023 को प्री-मैच्योर रिडम्पशन वाले गोल्ड बॉन्ड के लिए रेट फिक्स किया है. यह प्रति ग्राम 6076 रुपए होगा. बता दें कि 8 सालों में निवेशक को 20% का ब्याज मिलता है और कैपिटल गेन पूरी तरह टैक्स फ्री होता है.

Advertisement

RBI की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2017 को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर कोई निवेशक Sovereign Gold Bond में निवेश करता है तो 5 साल पूरा होने के बाद वह प्री-मैच्योर रिडम्पशन करा सकता है. वैसे यह गोल्ड बॉन्ड 8 साल में मैच्योर होता है. नियम के मुताबिक, जिस तारीख को SGB को इश्यू किया गया है उसके 5 साल बाद इसे प्रीमैच्योर रिडम्पशन कराया जा सकता है. तारीख का निर्धारण जिस तारीख से ब्याज देय है उसके आधार पर होगा.

Advertisement

SGB 2017-18 Series VIII सिरीज में होगा प्रीमैच्योर रिडम्पशन

रिजर्व बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आठवीं सिरीज (SGB 2017-18 Series VIII) के लिए रिडम्पशन का डेट 20 नवंबर से शुरू हो रहा है. इसके लिए कीमत 6076 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है. यह कीमत बीते तीन दिनों के क्लोजिंग का ऐवरेज होता है.

Advertisement

ऑनलाइन गोल्ड में निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड है, जिसे भारतीय संस्थाएं, जिनमें व्यक्ति, एचयूएफ, ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संगठन खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड को निवेशक इंटरनेट बैंकिंग सुविधा और ऑनलाइन खरीदे सकते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड व्यक्तियों के बीच एक सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, क्योंकि सोने की कीमतों में बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना कम होती है। यह सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं, तो इसमें खतरा भी कम होता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड व्यक्तियों के बीच एक सुरक्षित निवेश माने जाते हैं क्योंकि सोने की कीमतों में बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना कम होती है और चूंकी ये सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं तो इसमें खतरा भी कम होता है।

ऑनलाइन कैसे खरीदें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

एसबीआई के ग्राहक हैं तो आप इस तरह से गोल्ड बॉन्ड को नेट बैंकिंग के जरिए खरीद सकते हैं

  • सबसे पहले आप एसबीआई नेट बैंकिग में लॉगिन करें
  • मुख्य मेनू से 'ई-सेवा' पर क्लिक करें
  • 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम' पर क्लिक करें
  • यदि आप पहली बार गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर रहे हैं तो आपको पहले पंजीकरण कराना होगा।
  • हेडर टैब से 'रजिस्टर' चुनें, फिर 'नियम और शर्तें', फिर 'आगे बढ़ें' चुनें।
  • अपने सभी डिटेल भरने के बाद आप नामांकन और अन्य विवरण जोड़ें
  • इसके बाद आप एनएसडीएल या सीडीएसएल से डिपॉजिटरी प्रतिभागी चुनें जहां आपका डीमैट खाता है।
  • इसके बाद डीपी आईडी, क्लाइंट आईडी दर्ज करें और 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें
  • आखिर में विवरण की पुष्टि करें और 'सबमिट' टैब पर क्लिक करें

आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो इस तरह से गोल्ड बॉन्ड को नेट बैंकिंग के जरिए खरीद सकते हैं

  • सबसे पहले आप आईसीआईसीआई नेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
  • इसके बाद निवेश और बीमा चुनें
  • आखिर में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का चयन करें।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के फायदे

  • इस गोल्ड बॉन्ड को डीमैट प्रारूप में रखा जा सकता है
  • सोने की कीमतों पर आधारित रिटर्न के अलावा, 2.5 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दर मिलता है।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 8 वर्ष के लिए निवेश करना होता है, लेकिन इसमें 5वें, 6वें और 7वें वर्ष में बाहर निकलने का विकल्प भी होता है।
  • निवेश किए गए पैसे और ब्याज पर सॉवरेन गारंटी होती है।
  • एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग बॉन्ड के परिणामस्वरूप जल्दी बाहर निकलना पड़ सकता है।