Multibagger Stocks: अगर आप भी ऐसे शेयरों की तलाश में रहते जिन्होंने अब तक मल्टीबैगररिटर्न दिया हो तो यह कंपनी आपके काम की हो सकती है। जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक इस कंपनी ने पिछले 3 साल के अंदर 1480 फीसदी और 5 साल के अंदर 29000 प्रतिशत का रिटर्न अपने इन्वेस्टर्स को दिया है। इस कंपनी का नाम है प्रवेग लिमिटेड है। गौरतलब है कि राज्य सरकार से भी इस कंपनी को जबरदस्त आर्डर मिल रहे हैं और यही कारण है कि कंपनी आगे भी अपने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे सकती है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें की 13 जनवरी 2017 को इस कंपनी के शेयर 5.64 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि तब से अब तक कंपनी के शेयर ने कई हजार गुना रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है और आज इस कंपनी के शेयर 742.70 रुपए की कीमत पर कारोबार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1620 करोड़ रुपए का है। अगर बात की जाए पिछले 52 हफ्ते की उच्चतर और निचले स्तर की तो इस कंपनी का उच्चतम स्तर 783.50 रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इस कंपनी के शेयर का निचला स्तर 225 रुपए रहा है।

Advertisement

अगर आप बात कर रहे हैं पिछले 1 महीने की तो इस कंपनी के शेयर ने करीब अब तक 16.68 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 13.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं बात की जाए पिछले 1 साल की तो इस कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को ताबड़तोड़ 207 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 5 साल में प्रवेग लिमिटेड के शेयरों ने अपने इन्वेस्टर्स को 30000 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 4 जनवरी 2019 को कंपनी के शेयर 2.43 रुपएकी लेवल पर कारोबार कर रहे थे तब से अब तक उन्होंने निवेशकों के पैसे को कई गुना ज्यादा बढ़ा दिया है और जबरदस्त मुनाफा दे रहा है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइवेट लिमिटेड को हाल में ही लक्षद्वीप प्रशासन की तरफ से एक आर्डर मिला है। इसके बाद कंपनी के शेयर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कंपनी के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। दरअसल प्राइवेट लिमिटेड को लक्षद्वीप में 50 टेंट बनाने के लिए आर्डर मिला है। इतना ही नहीं टेंट बनाने से लेकर इसके डेवलपमेंट ऑपरेशन मेंटेनेंस और मैनेजमेंट सबका काम इसी कंपनी को दिया गया है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी को इस आर्डर के तहत 50 टेंट के साथ कैफेटेरिया, क्लॉक रूम, रेस्टोरेंट और चेंजिंग रूम जैसी फैसेलिटीज भी बनानी हैं। हर वर्क आर्डर 3 साल के लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल यानी 26 दिसंबर को प्राइवेट लिमिटेड की एक मीटिंग होने वाली थी जिसमें कंपनी फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा करने जा रही थी। आपको बताते चले कि प्रवेज एक एडवरटाइजिंग कंपनी है और इसे खास तौर पर इवेंट मैनेजमेंट और एग्जीबिशन का काम का संभालने के लिए जाना जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Day Trading Guide: Gift Nifty आज दे रहा तेजी के संकेत