Prataap Snacks Shares: येलो डायमंड और अवध ब्रांड के नाम से पैकेज्ड स्रैक्स बेचने वाले कंपनी प्रताप स्नैक्स लिमिटेड के शेयरों में 20 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह 20 नवंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान दर्ज किया गया है। असल में प्रीमार्केट ट्रेड में एक ब्लॉक डील के माध्यम से 13 लाख शेयर्स की खरीद की गई है। हालांकि इसे बेचने और खरीदने वाले की जानकारी अभी तक सामने हीं आई है। इस डील के बाद शेयरों में तगड़ा उछाल देखा गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार 20 नवंबर को सुबह शेयर बढ़त के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 825.05 रुपए पर खुला। मार्केट खुलने के कुछ ही देर बाद पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले शेयर में 20 फीसदी की वृद्धि हुई और शेयर की कीमत 975.75 रुपए पर पहुंच गई और अपर प्राइस बैंड हिट हो गया।
बीएससी पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1010 और निचला स्तर 662 रुपए है। इस शेयर का लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 650.55 रुपए रहा। आपको बताते चलें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर प्रताप स्नैक्स का शेयर 835 पर खुला था और मात्र कुछ ही समय में इसने 978.70 रुपए की कीमत के साथ अपर प्राइस बैंड को हिट कर दिया।
वहीं अगर बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तो शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1008.80 रुपए रहा, वहीं निचले स्तर की बात करें तो, तो इस शेयर की कीमत 661.35 रुपए रही है। इसका लोअर प्राइस बैंड गिरावट के साथ 620.50 दर्ज किया गया।
यह बात भी गौर करने के लायक है कि साल 2023 के सितंबर महीने के आखिरी तक प्रताप स्नैक्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.76 से प्रतिशत की थी। वहीं पब्लिक की हिस्सेदारी 30.24% की थी। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 6 महीने मे कंपनी का शेयर करीब 23 प्रतिशत तक चढ़ा है। इस कंपनी का रेवेन्यू सितंबर 2023 के क्वार्टर में 433.70 करोड़ रुपए रहा।
यह कंपनी तीन वर्टिकल में काम करती है, जिसमें एक्सट्रूडेड स्नैक्स, पोटैटो चिप्स के साथ नमकीन भी शामिल है। लोगों में इसके प्रोडक्ट की काफी डिमांड है और इन्हें काफी खरीद भी जा रहा है। यह कंपनी इन सभी स्नैक्स को प्रोसेस करने से लेकर इनकी सेल तक सब कुछ देखती है। इस कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमात है। वहीं इस कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी यानी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सुमित शर्मा हैं।
आपको बताते चलें की इसी साल के सितंबर महीने में बेंगलुरु में स्थित कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर जीएसटी विभाग ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। इस तलाशी अभियान के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई थी। इसके बाद एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी की तरफ से कहा गया था कि हम आपको यह सूचित करते हैं कि जीएसटी अथॉरिटी ने केंद्रीय वस्तु और सेवा कर अधिनियम, 2017 (सीजएसटी अधिनियम) और उसके तहत बनाए गए नियमों के तहत 25 सितंबर 2023 को बेंगलुरु स्थित हमारी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तलाशी और जब्ती की है।
रिपोर्ट्स और आंकड़ों के अनुसार प्रताप स्नैक्स का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 433.70 करोड रुपए रहा था और इस दौरान कंपनी ा नेट प्रॉफिट 16.52 करोड रुपए दर्ज किया गया।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या